जेपी, लोहिया की विचारधारा को पाठ्यक्रम में शामिल करने के लिए विधिसम्मत कार्रवाई करें:राज्यपाल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 10, 2021

बिहार के राज्यपाल सह कुलाधिपति फागू चौहान ने बृहस्पतिवार को कुलपतियों की बैठक में उनसे विश्वविद्यालयों के पाठ्यक्रम में लोकनायक जयप्रकाश नारायण एवं राम मनोहर लोहिया की विचारधारा संबंधी पाठ को शामिल करने के संबंध में विस्तृत विचार-विमर्श किया।

इसे भी पढ़ें: कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच शुरू हुआ 'गणेश चतुर्थी' का उत्सव, सरकार की स्थिति पर करीब से नजर

 

बैठक में शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने राज्य सरकार का दृष्टिकोण रखते हुए कहा कि बिहार की जनभावना का सम्मान करते हुए जेपी और लोहिया के विचारों को विश्वविद्यालयों के पाठ्यक्रम में शामिल किया जाना अत्यंत आवश्यक है।

राजभवन के दरबार हॉल में आयोजित इस बैठक में शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय कुमार, राज्यपाल के सचिव रॉबर्ट एल चोंग्थू, विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपतिगण, राज्यपाल सचिवालय के वरीय पदाधिकारीगण एवं अन्य लोग उपस्थित थे।

बिहार के सारण जिला मुख्यालय छपरा स्थित जयप्रकाश नारायण विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान के स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम से लोकनायक जयप्रकाश नारायण एवं डॉ राम मनोहर लोहिया के राजनीतिक विचार एवं दर्शन को हटा दिया गया है। इस पर बिहार सरकार ने नाराजगी जाहिर की थी।

इसे भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर के सांबा में प्रत्येक वयस्क को कोविड टीके की कम से कम एक खुराक मिली: अधिकारी

मीडिया में आयी खबर के मुताबिक, राजभवन के संबंधित विषयों के विशेषज्ञ शिक्षकों की टीम द्वारा सीबीएस का पाठ्यक्रम तैयार कर विश्वविद्यालयों में भेजा गया है।

इसके तहत जयप्रकाश नारायण विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान के स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम से लोकनायक जयप्रकाश नारायण एवं राम मनोहर लोहिया के राजनीतिक विचार एवं दर्शन को हटाकर अब पाठ्यक्रम में पंडित दीन दयाल उपाध्याय, ज्योतिबा फुले सहित अन्य को शामिल किया गया है। विपक्षी दलों ने भी इस कदम की आलोचना की थी।

प्रमुख खबरें

Asian Games Hockey: भारतीय पुरुष टीम ने Indonesia को 13-1 से रौंदा, Dilpreet Singh ने दागे 4 गोल

2019 में Sonam Mhaskar ने शुरू किया था शूटिंग का सफर, अब Asian Games 2026 में भारत के लिए जीता सिल्वर

पत्रकार Ravi Nair की गिरफ्तारी पर Gujarat High Court ने सरकार और Adani Enterprises को भेजा नोटिस

8 साल, कई हार, लेकिन फिर भी नहीं मानी हार... Asian Games 2026 में Vidarsa ने भारत के लिए जीता सिल्वर