दिल्ली में मिले आईईडी की सामग्री पाक के ड्रोन द्वारा गिराई गई खेप का हिस्सा हो सकती है: अधिकारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 18, 2022

नयी दिल्ली| दिल्ली की गाजीपुर फूल मंडी में हाल में मिले आईईडी में प्रयुक्त विस्फोटक सामग्री के पाकिस्तानी ड्रोन द्वारा पंजाब और जम्मू कश्मीर में गिराई गई खेप का हिस्सा होने का संदेह जताया गया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में हुई बरामदगी और मंडी में मिले आईईडी में आरडीएक्स के इस्तेमाल के चलते इस मामले में पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई की भूमिका के संकेत मिलते हैं। गणतंत्र दिवस से पहले 14 जनवरी को गाजीपुर फूल मंडी में आईईडी मिला था।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, आईईडी मिलने के बाद जांच के तहत गाजीपुर फूल मंडी से जुड़े लगभग 40 लोगों से पूछताछ की गई है। हालांकि, हमें अभी तक मामले में कोई ठोस जानकारी नहीं मिल पाई है।

प्रमुख खबरें

Dhanteras पर वाहनों की मांग तेज, लेकिन EV सप्लाई में आ सकती है बाधा: FADA

भारत में TFR घटकर 1.9 पहुंचा, बढ़ती बुजुर्ग आबादी पर विशेषज्ञों ने चेताया

Diwali पर MP में ₹14,000 करोड़ के कारोबार का अनुमान, CAIT ने जारी किया आकलन

NCLT ने SBI के ₹12,668 करोड़ बकाये में Venugopal Dhoot को दिवालिया घोषित किया