'अगर मसाज करने और स्पा चलाने वाली...', Exit Polls में AAP के पिछड़ने पर संजय सिंह का बड़ा बयान

By अंकित सिंह | Feb 06, 2025

आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद संजय सिंह ने गुरुवार को एग्जिट पोल की भविष्यवाणियों को खारिज कर दिया। आईपको बता दें कि एग्जिट पोल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को दिल्ली विधानसभा चुनाव जीतने का अनुमान लगाया गया था। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि मसाज देने वाली, स्पा चलाने वाली कंपनियां अगर एग्जिट पोल कराएंगी तो आप जानते हैं कि एग्जिट पोल का क्या हाल होगा। मैं सभी से केवल यही अनुरोध करूंगा कि वे 8 फरवरी तक इंतजार करें।

 

इसे भी पढ़ें: 'AAP को कमतर आंका जा रहा, बन सकती है उसकी सरकार', Exit Poll को लेकर संदीप दीक्षित का बड़ा दावा


संजय सिंह ने दावा किया कि आप भारी बहुमत के साथ दिल्ली में सरकार बनाने जा रही है। लोग हमारे द्वारा उठाए गए मुद्दों से सहमत हैं। कई एग्जिट पोल में दिल्ली में सत्तारूढ़ आप पर भाजपा की जीत की भविष्यवाणी की गई, जबकि कांग्रेस को एक और हार का सामना करना पड़ा। मैट्रिज़ एक्ज़िट पोल ने राजधानी में कांटे की टक्कर की भविष्यवाणी की है। अनुमान के मुताबिक, बीजेपी को 35-40 सीटें मिलेंगी, जबकि आप को 32 से 37 सीटें मिलने का अनुमान है. सर्वे में कांग्रेस को शून्य से एक सीट दी गई है। 

 

इसे भी पढ़ें: Delhi Election Exit Poll 2025: BJP गदगद, कहा- नतीजे भी हमारे पक्ष में होंगे, AAP का अलग दावा


पीपुल्स पल्स एग्जिट पोल में कहा गया है कि एनडीए को 51 से 60 सीटें मिलने की संभावना है, जबकि आप को 10 से 19 सीटें मिल सकती हैं। दावा किया गया है कि कांग्रेस अपना खाता भी नहीं खोल पाएगी। पीपुल्स इनसाइट एग्जिट पोल के मुताबिक, एनडीए को 40 से 44 सीटें, आप को 25 से 29 सीटें और कांग्रेस को शून्य से एक सीट मिलने की संभावना है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Olympic Ice Hockey में Team Canada का तूफान, France को 10-2 से रौंदकर मचाया तहलका।

IND vs PAK मैच में हार का डर? बीच में ही स्टेडियम छोड़कर निकले PCB चीफ Mohsin Naqvi

T20 World Cup: भारत से हार के बाद पाकिस्तान में गुस्सा, प्रशंसकों ने टीम पर उठाए सवाल

IND vs PAK: महामुकाबला बना एकतरफा, Team India ने Pakistan को 61 रन से धोकर 8-1 की बढ़त बनाई।