अगर ‘आप’ सत्ता में लौटी तो किराएदारों को भी मुफ्त बिजली, पानी की योजना का लाभ मिलेगा: केजरीवाल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 18, 2025

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को घोषणा की कि अगर उनकी पार्टी फिर से सत्ता में आई तो किराएदारों को भी मुफ्त बिजली और पानी की योजना का लाभ देने के लिए निर्णायक कदम उठाएगी।

इस मुद्दे के समाधान का आश्वासन देते हुए केजरीवाल ने कहा, ‘‘हम यह सुनिश्चित करेंगे कि चुनाव के बाद किराएदारों को भी मुफ्त बिजली और पानी का लाभ मिले।’’ यह घोषणा ऐसे समय में की गई है जब आम आदमी पार्टी पांच फरवरी को होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए अपने प्रचार अभियान को तेज कर रही है।

परिणाम आठ फरवरी को घोषित किए जाएंगे। लगातार तीसरे कार्यकाल के लिये सत्ता में वापसी की कोशिश कर रही आप ने अपने अभियान को कल्याणकारी पहलों के इर्द-गिर्द तैयार किया है, तथा मुफ्त सुविधाओं और बेहतर सार्वजनिक सेवाओं को पार्टी की मुख्य ताकत के रूप में पेश किया है।

प्रमुख खबरें

Nayara Energy ने बढ़ाए Petrol-Diesel के दाम, टंकी फुल कराने की मची होड़

जब बुलावा आएगा, Rahul Gandhi भी आएंगे, Ayodhya में दर्शन के बाद बोले दिग्विजय सिंह

हम Kerala की A-Team हैं, Shashi Tharoor का बड़ा दावा- Congress जीतेगी 100 सीटें

CAG Report से Kejriwal के शीश महल का सच आया सामने, BJP बोली- Delhi की जनता का पैसा लुटाया, जारी किया Video