अगर शिक्षकों की बातें खुद आतिशी सुन लेती तो फिर वह इधर-उधर क्यों भटकते - अरविंदर सिंह लवली

By प्रेस विज्ञप्ति | Jul 09, 2024

नई दिल्ली। भाजपा के वरिष्ठ नेता सरदार अरविंदर सिंह लवली ने आज एक पत्रकार वार्ता में कहा कि शिक्षा एक ऐसा विषय रहा है, जिसपर हमने कभी राजनीति नहीं की लेकिन वर्तमान शिक्षा मंत्री आतिशी का 5000 शिक्षको के ट्रांसफर ऑर्डर मामले में लगातार बयान आना सिर्फ उनकी गंदी राजनीति का एक हिस्सा है।

सरदार अरविंदर सिंह लवली ने कहा कि पिछले पांच सालों में शिक्षा के स्तर में भारी गिरावट आई है। पिछले पांच सालों में कुल 177 एजुकेशनल इंस्टीट्यूट कम हो गए हैं। 

इतना ही नहीं इस साल 2,80,000 बच्चों ने क्लास 9वीं की परीक्षा दी जिसमें से 1,05,000 बच्चे फेल हो गए हैं। उन्होंने कहा कि इन बच्चों को सिर्फ इसलिए फेल किया जाता है ताकि 10वीं के परिणाम अच्छे आ सके। लेकिन सच्चाई यही है कि आज 10वीं के रिजल्ट भी 2013 की तुलना में कम हो गए हैं। इतना ही नहीं 2013 के बाद ऐसे स्कूल जिनमें 100 फीसदी परिणाम आए थे, 35 फीसदी स्कूलों की संख्या में गिरावट आई हैं। डिविजन में भी परिणाम कम है और "नीट" जिसमें साल 2013 में 8 फीसदी भागीदारी दिल्ली सरकार के स्कूलों के बच्चों की हुआ करती थी, आज वह मात्र 2 फीसदी हो गई है।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर