'यदि अमेरिका युद्ध चाहता है तो हम अंत तक लड़ने के लिए तैयार', टैरिफ वार के बीच ट्रंप को चीन का जवाब

By अंकित सिंह | Mar 05, 2025

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के सत्ता में वापसी के बाद अमेरिका और चीन के बीच टैरिफ वार तेज हो गया है। अमेरिका में चीनी दूतावास ने फेंटेनल मुद्दे पर ट्रम्प के टैरिफ पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यदि वाशिंगटन युद्ध चाहता है, तो बीजिंग 'अंत तक लड़ने के लिए तैयार' है। यह एक तरह के व्यापार युद्ध के बीच आया है जिसमें दोनों देशों ने एक दूसरे से आयात पर शुल्क लगा दिया है। एक्स पर दूतावास ने लिखा कि अगर अमेरिका वास्तव में फेंटेनाइल मुद्दे को हल करना चाहता है, तो एक-दूसरे के साथ समान व्यवहार करके चीन के साथ परामर्श करना सही बात है। 

वहीं, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत और चीन सहित अन्य देशों द्वारा उच्च शुल्क लगाए जाने की आलोचना की और इसे ‘‘बेहद अनुचित’’ करार दिया। ट्रंप ने साथ ही घोषणा की कि अगले महीने से जवाबी शुल्क लगाए जाएंगे। राष्ट्रपति ने जवाबी शुल्क को लेकर अपना पक्ष रखा और कहा कि ये दो अप्रैल से लगाए जाएंगे। वह अन्य देशों से आयात पर वही शुल्क लगाना चाहते हैं, जो वे देश अमेरिका से होने वाले निर्यात पर लगाते हैं। 

इसे भी पढ़ें: ट्रंप के साथ नोकझोंक ‘अफसोसजनक’ , शांति के लिए काम करने को तैयार: जेलेंस्की

ट्रंप ने मंगलवार रात कांग्रेस (अमेरिकी संसद) के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘अन्य देशों ने दशकों से हमारे खिलाफ शुल्क लगाए हैं और अब हमारी बारी है कि हम उन देशों के खिलाफ इसका इस्तेमाल करें। यूरोपीय संघ (ईयू), चीन, ब्राजील, भारत, मेक्सिको और कनाडा क्या आपने उनके बारे में सुना है। ऐसे अनेक देश हैं जो हमारी तुलना में हमसे बहुत अधिक शुल्क वसूलते हैं। यह बिल्कुल अनुचित है।’’ 

प्रमुख खबरें

Iran से तनाव के बीच West Asia में 9000 अतिरिक्त सैनिक तैनात करेगा America

भारत-US Trade Deal पर तुरंत फैसले के आसार नहीं, Jamieson Greer ने बताई स्थिति

Houthi विद्रोहियों की मदद के आरोप में US ऊर्जा विभाग का इंजीनियर गिरफ्तार, FBI ने पकड़ा

Delhi Metro ने जंतर-मंतर प्रदर्शन के बीच बंद किए 11 स्टेशन, Rajiv Chowk पर इंटरचेंज चालू