अगर भारत ने बांध बनाया तो हमला कर देंगे... सिंधु के पानी को लेकर पाकिस्तानी रक्षा मंत्री की नई गीदड़भभकी

By अंकित सिंह | May 03, 2025

पहलगाम आतंकवादी हमले को लेकर बढ़ते तनाव के बीच भारत को ताजा धमकी देते हुए पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने चेतावनी दी कि अगर भारत ने सिंधु नदी पर कोई संरचना बनाई और सिंधु जल संधि का उल्लंघन किया तो इस्लामाबाद हमला करेगा। ख्वाजा आसिफ ने एक चैनल से बातचीत में कहा कि सिंधु नदी पर किसी भी संरचना का निर्माण भारतीय आक्रमण के रूप में देखा जाएगा। भारत ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए घातक आतंकवादी हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ अपनी प्रतिक्रिया के रूप में सिंधु जल संधि को निलंबित कर दिया था। इस हमले में 26 लोग मारे गए थे, जिनमें से अधिकांश पर्यटक थे।

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान को एक और झटका, भारते ने डाक और पार्सल सेवा किया बंद

आसिफ की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि इस तरह की "खोखली धमकियां" पाकिस्तानियों के बीच डर को ही दर्शाती हैं। हुसैन ने मीडिया से कहा, "ख्वाजा आसिफ स्पष्ट रूप से हिल गए हैं। हालांकि वह पाकिस्तान के रक्षा मंत्री हैं, लेकिन उनके पास कोई नियंत्रण नहीं है। वह केवल एक 'बयान मंत्री' हैं, जो लगातार खोखली धमकियां दे रहे हैं। पाकिस्तानियों में डर स्पष्ट है। वे रातों की नींद खो रहे हैं।"

प्रमुख खबरें

Nepal flood: सुरंगों में फंसे लोगों को निकालने पहुंची भारतीय Team, किया मुआयना

MP BJP की कार्यसमिति बैठक ओरछा में शुरू, Mission 2028 और Gen Z पर रहेगा जोर

Nepal Flood से बाल-बाल बचे Raipur के पांच दोस्त, चाय के लिए रुकने से टला बड़ा हादसा

Nepal Floods में मरने वालों का आंकड़ा 675 पहुंचा, 2400 लापता लोगों की तलाश जारी