Madhya Pradesh Election 2023 । रैली में Amit Shah ने कहा, BJP की सरकार बनी तो राज्य के लोगों के लिए अयोध्या यात्रा की व्यवस्था करेंगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 13, 2023

भोपाल। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को कहा कि अगर भाजपा मध्य प्रदेश में सत्ता बरकरार रखती है तो उनकी सरकार राज्य के लोगों के लिए अयोध्या में राम मंदिर में दर्शन की व्यवस्था करेगी। विदिशा जिले की सिरोंज विधानसभा सीट पर एक रैली को संबोधित करते हुए शाह ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता अपने बेटे-बेटियों के कल्याण के लिए राजनीति में हैं। शाह ने कहा कि जब वह भाजपा अध्यक्ष थे तो कांग्रेस नेता राहुल गांधी राम मंदिर निर्माण की तारीख पूछते थे। उन्होंने कहा, ‘‘मैं कह रहा हूं कि 22 जनवरी 2024 को अयोध्या (उत्तर प्रदेश) में भगवान राम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होगी।’’ वरिष्ठ भाजपा नेता ने रैली में एकत्र लोगों से पूछा कि क्या वे भगवान राम के नवनिर्मित मंदिर में पूजा करने के वास्ते अयोध्या जाने के लिए पैसे खर्च करेंगे? उन्होंने कहा ‘‘इसके लिए पैसे खर्च मत करो। यदि मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी तो वह धीरे-धीरे प्रदेश की जनता के लिए अयोध्या में भगवान राम के दर्शन की व्यवस्था करेगी।’’

इसे भी पढ़ें: गाजियाबाद की बैंक खाते में पाकिस्तानी हैंडलर ने भेजे 70 लाख रुपए, आतंक की फंडिंग के लिए बिहार से लिंक था मोबाइल नंबर

शाह ने यह भी कहा कि राज्य में पांच लाख रुपये तक का इलाज मुफ्त है और भाजपा के सत्ता में पुन: आने पर इसे बढ़ाकर 10 लाख रुपये तक किया जाएगा। उन्होंने कहा, ‘‘जहां एक तरफ वंशवादी पार्टी कांग्रेस है, वहीं दूसरी तरफ देश की रक्षा के लिए नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि 2003 में भाजपा सरकार के गठन से पहले, मध्य प्रदेश का नेतृत्व ‘श्री बंटाधार’ दिग्विजय सिंह के पास था, जिन्होंने अपने 10 साल के शासन के दौरान मध्य प्रदेश को बीमारू राज्य में बदल दिया। उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा ने मप्र में सत्ता में रहने के 18 वर्षों में राज्य को बीमारू राज्य की श्रेणी से बाहर निकाला है और इसे बेमिसाल (अद्वितीय) मध्य प्रदेश बना दिया है।’’

इसे भी पढ़ें: बेंगलुरू में फोटो व्हाट्सएप पर भेजने को लेकर हुए विवाद में युवक की चाकू मार कर हत्या

उन्होंने कहा कि अगले पांच साल में भाजपा मध्य प्रदेश को बेमिसाल से सर्वोत्तम बनाएगी। शाह ने दावा किया कि मप्र कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ और राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह चाहते थे कि उनके बेटे राज्य के मुख्यमंत्री बनें, जबकि (पूर्व कांग्रेस प्रमुख) सोनिया गांधी चाहती हैं कि उनके बेटे राहुल बाबा प्रधानमंत्री बनें। उन्होंने कहा, क्या जो लोग अपने बेटे-बेटियों के लिए राजनीति में हैं, वे मध्य प्रदेश या देश का भला कर सकते हैं? यह केवल मोदी की भाजपा और उनके देशभक्तों के समूह द्वारा किया जा सकता है। शाह ने आगे कहा कि जब कांग्रेस सत्ता से बाहर हुई, तो मध्य प्रदेश का बजट (आकार) 23,000 करोड़ रुपये था, जिसे भाजपा सरकार ने बढ़ाकर 3.14 लाख करोड़ रुपये कर दिया। शाह ने उपस्थित लोगों से पूछा कि क्या जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाना सही कदम था या नहीं? उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने यह दावा करते हुए इसका विरोध किया था कि इसके परिणामस्वरूप कश्मीर में रक्त स्नान हो जाएगा, लेकिन पिछले चार वर्षों से (उस तरह का) कुछ भी नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश को दुनिया की शीर्ष पांच अर्थव्यवस्थाओं में शामिल किया।

प्रमुख खबरें

Noida Metro में बना नया कीर्तिमान, 23 अक्टूबर को 1.05 लाख यात्रियों ने किया सफर

MP CM Mohan Yadav ने Dhar में 2,388 करोड़ रुपये की Irrigation Project शुरू की

ED ने Mumbai Airport से वकील को पकड़ा, 28000 करोड़ के साइबर फ्रॉड में कार्रवाई

France में महंगाई और शिक्षा के मुद्दे पर बड़ा मार्च, पेरिस में पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले