भाजपा यदि शक्तिशाली और सत्तासीन है तो इसके लिये कांग्रेस जिम्मेदार है: मायावती

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 10, 2021

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती ने बुधवार को कहा कि आज अगर भाजपा शक्तिशाली व सत्तासीन है तो इसके लिए सबसे बड़ी ज़िम्मेदार और कसूरवार कांग्रेस पार्टी और उसकी गलत तथा जनविरोधी नीतियां हैं। उन्होंने कहा कि यह जग-ज़ाहिर है कि हर पार्टी के सामने उतार-चढ़ाव आते रहते हैं और आज़ादी के पश्चात लगभग 70 वर्षों तक लुप्तप्रायः रहने के बाद आज सत्तासीन जनसंघ/भाजपा की साम्प्रदायिकता व घिनौनी जनविरोधी एवं जातिवादी नीतियां, कांग्रेस सरकारों की तरह चरम पर हैं। ऐसा किसने सोचा था? आज भाजपा अगर शक्तिशाली व सत्तासीन है तो इसके लिए सबसे बड़ी ज़िम्मेदार तथा कसूरवार कांग्रेस पार्टी और उसकी गलत तथा जनविरोधी नीतियां हैं।

इसे भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस के लिए ‘करो या मरो’ की स्थिति

बयान में कहा गया है कि इन समीक्षा बैठकों में बी.एस.पी. मूवमेन्ट के जन्मदाता व पार्टी संस्थापक कांशीराम की 15 मार्च को होने वाली जयंती से संबंधित कार्यक्रम पहले की तरह मनाने का फैसला लिया गया। मायावती ने मण्डल व ज़िला स्तरीय समीक्षा बैठकों में पंचायत व स्थानीय निकाय चुनाव से संबंधित पार्टी की तैयारियों की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में अगर ये चुनाव स्वतंत्र व निष्पक्ष ढंग से कराए गए तो आगामी विधानसभा चुनाव से पहले पूरे प्रदेश में केन्द्र व राज्य की सरकार के खिलाफ व्यापक जन असंतोष व जनाक्रोश देखने को मिलेगा।

प्रमुख खबरें

चुनावी गड़बड़ी के आरोपों पर Supreme Court का रुख करेगा INDIA गठबंधन, बोले Rahul Gandhi

RBI के कदमों से US Dollar के मुकाबले Rupee 1 Percent मजबूत होकर 95.76 पर पहुंचा

Delhi High Court में वकीलों ने पढ़ी Preamble, पुलिस कार्रवाई के विरोध में बांधा काला रिबन

High Uric Acid के लक्षण और बचाव: जोड़ों में सूजन और Gout का खतरा ऐसे घटाएं