Karnataka में जीती भाजपा तो कौन बनेगा मुख्यमंत्री? जानें CM बसवराज बोम्मई का जवाब

By अंकित सिंह | Apr 24, 2023

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने पार्टी के लिए अगला सीएम चेहरा बनने की संभावना पर बात की है। उन्होंने मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि 'मैंने कभी नहीं कहा कि मैं ही सीएम बनूं, ये फैसले आलाकमान लेता है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि आलाकमान सभी मुद्दों से अवगत है और परिणाम के बाद यह तस्वीर में आ जाएगा।' बसवराज बोम्मई का यह बयान तब आया है जब राज्य में 10 मई को चुनाव होने वाले हैं और 13 मई को चुनाव परिणाम घोषित होंगे। 

इसे भी पढ़ें: Amul-Nandini को भावनात्मक मुद्दा बनाया गया, अमूल कांग्रेस शासन के दौरान कर्नाटक आया: Nirmala Sitharaman

इससे पहले बसवराज बोम्मई ने कहा था कि जगदीश शेट्टर के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) छोड़ने से आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी की संभावनाओं पर कोई असर नहीं पड़ेगा। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि वह शेट्टर के कांग्रेस में शामिल होने के फैसले से हैरान हैं। पूर्व मुख्यमंत्री शेट्टर ने हुबली-धारवाड़ (मध्य) विधानसभा सीट से चुनाव के लिए टिकट नहीं मिलने पर भाजपा छोड़ दी। वह निवर्तमान विधानसभा में इसी सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। बोम्मई ने शेट्टर के इन आरोपों को खारिज कर दिया कि भाजपा में उन्हें उचित सम्मान नहीं मिला और उन्हें हटाने के लिए साजिश रची गयी।

प्रमुख खबरें

West Bengal में स्कूली पाठ्यक्रम में बदलाव की तैयारी, Shyama Prasad Mukherjee पर शामिल होगा पाठ

ICC ODI World Cup 2027 Schedule: ऑस्ट्रेलिया से पहला मैच, 10 अक्टूबर को भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान

Manipur Cabinet ने हिंसा में लापता 49 लोगों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये देने को दी मंजूरी

राजस्थान में पंचायत चुनाव अभियान का आगाज, Govind Singh Dotasra ने भाजपा पर लगाए आरोप