'अगर INDIA गठबंधन नहीं छोड़ा तो केजरीवाल को जेल भेज देंगे...', मैसेज का जिक्र कर आतिशी का बड़ा दावा

By अंकित सिंह | Feb 22, 2024

आप नेता आतिशी ने गुरुवार को दावा किया कि अगर पार्टी लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के साथ सीट बंटवारे का समझौता करती है तो अगले तीन से चार दिनों में पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने यह भी दावा किया कि सीबीआई शनिवार या रविवार को केजरीवाल को नोटिस जारी करने वाली है। उन्होंने कहा कि इंडिया एलायंस की एकता से डरे मोदी और भाजपा। जब से मीडिया में ख़बर चल रही है कि इंडिया एलायंस की सीट शेयरिंग फाइनल हो गई है।  

इसे भी पढ़ें: किसान आंदोलन के बीच भाजपा चला रही ग्राम परिक्रमा यात्रा, चुनाव में पार्टी को होगा बड़ा फायदा, जानें इसके बारे में

कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) आगामी लोकसभा चुनाव दिल्ली, गुजरात और हरियाणा में मिलकर लड़ने की तैयारी में हैं और दोनों दल जल्द ही सीट बंटवारे को लेकर घोषणा कर सकते हैं। सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि दोनों दलों के बीच दिल्ली और कुछ अन्य राज्यों में सीट बंटवारे को लेकर बातचीत अंतिम चरण में है और दोनों पक्ष जल्द ही इस बारे में घोषणा कर सकते हैं। सूत्रों के अनुसार, दोनों दलों ने इसे लेकर सहमति जता दी है कि कौन-कौन सी सीट पर कौन दल चुनाव लड़ेगा। आप से जुड़े सूत्रों ने बताया कि आप दक्षिणी दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, उत्तर पश्चिम दिल्ली और नयी दिल्ली लोकसभा सीट पर उम्मीदवार उतारेगी, जबकि कांग्रेस चांदनी चौक, पूर्वी दिल्ली और उत्तर पूर्वी दिल्ली सीट पर चुनाव लड़ेगी।

प्रमुख खबरें

Career Tips: क्या अमेरिका में पहले साल कर सकते हैं Part-Time Job? भारतीय छात्र समझें USCIS गाइडलाइन्स

Vanakkam Poorvottar: Delimitation से लेकर Cauvery तक... दक्षिण की बड़ी चिंताओं पर Amit Shah की बैठक में निकला समाधान का रास्ता!

Putrada Ekadashi 2026: क्या सिर्फ पुत्र प्राप्ति के लिए है यह व्रत? जानें बेटी की चाहत पर धार्मिक मान्यताएं और Puja Rituals

US Dollar के मुकाबले तीन पैसे चढ़कर 95.70 के स्तर पर बंद हुआ रुपया