प्रधानमंत्री चुना गया तो पहले दिन से ब्रिटेन को संकट से निपटने के लिए काम शुरू कर देंगे: ऋषि सुनक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 23, 2022

लंदन।ऋषि सुनक ने ब्रिटेन की सत्तारूढ़ कंजर्वेटिव पार्टी के चुनाव में जीत के लिए सप्ताहांत गहन अभियान की शुरुआत की। उन्होंने शनिवार को वादा किया कि अगर वह प्रधानमंत्री चुने जाते हैं तो पहले दिन से ही ब्रिटेन के सकंट से निपटने के लिए काम शुरू कर देंगे।ब्रिटेन के 42 वर्षीय पूर्व चांसलर ने ‘द टाइम्स’ को दिए गए साक्षात्कार में कहा कि जो चल रहा है उसे चलने देने का रुख देश के सामने मौजूद गंभीर आर्थिक चुनौती से निपटने के लिए कारगर नहीं होगा। उन्होंने कहा, ‘‘ सरकार के भीतर रहने की वजह से मेरा मानना है कि जो व्यवस्था चल रही है वह काम नहीं कर रही, जैसा की उसे करना चाहिए। मैं जिन चुनौतियों की बात कर रहा हूं वे कल्पना नहीं है...।’’

प्रमुख खबरें

France Social Media Ban: 15 साल से कम उम्र के बच्चों पर पाबंदी, President Macron का ऐतिहासिक फैसला

US-China Relations में सुधार की उम्मीद: Marco Rubio बोले- Xi Jinping की यात्रा से सुलझेंगे आपसी मतभेद

David Warner ने Drink Driving Case में स्वीकार किया अपना जुर्म, 18 August को कोर्ट सुनाएगी अंतिम सजा

Hanuma Vihari ने Shubman Gill की Captaincy पर उठाए सवाल, Kuldeep Yadav को बाहर रखना बताया बड़ी गलती