'अगर मैं मुजरिम हूं तो हमें सज़ा सुना दी जाए...' जब संवाददाता सम्मेलन में अचानक बोले झारखंड के CM

By अंकित सिंह | Oct 15, 2022

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने योग्यता वाले मुद्दे पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि अगर मैं दोषी हूं तो मुझे सजा मिलनी चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने झारखंड की राजनीति में अस्थिरता के सवाल पर भी जवाब दिया। उन्होंने कहा कि सरकार मजबूत है, यहां कोई अस्थिरता नहीं है। आज संवाददाता सम्मेलन में हेमंत सोरेन से अयोग्यता के मुद्दे पर सवाल पूछा गया। इसके जवाब में हेमंत सोरेन ने कहा कि यह हमारे विरोधियों द्वारा षड्यंत्र रचने का काम किया जा रहा है। अगर मैं मुजरिम हूं तो हमें सज़ा सुना दी जाए... अगर मैं गुनहगार हूं और इतने दिनों तक सज़ा नहीं सुनाई जा रही है तो मैं इस पद पर किस हैसियत से बैठा हूं? इसका जवाब उनको देना है। 

प्रमुख खबरें

Manipur के पहाड़ी जिलों में ताजा झड़पें, 9 लोगों की मौत के बाद अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात

मेट्रो में सफर, मंदिर में पूजा और आईआईटी मद्रास का दौरा, ऐसा रहेगा PM Modi का चेन्नई दौरा

Riyadh Airport पर मिसाइल हमले में 12 लोगों की मौत, भारत ने कहा- आम लोगों को निशाना बनाना बंद हो

पूर्व DGP R Sreelekha ने बताई पार्षद पद छोड़ने के विचार की वजह, काम में देरी से थीं निराश