अगर इंडिया गठबंधन को बचाना है तो सहयोगियों के बीच संवाद जरूरी, संजय राउत का बड़ा बयान

By अंकित सिंह | Jan 13, 2025

इंडिया गठबंधन में आंतरिक कलह की अटकलों के बीच, शिव सेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने सोमवार को कहा कि आने वाले दिनों में अगर इंडिया गठबंधन को बचाना और मजबूत करना है, तो गठबंधन सहयोगियों के बीच बातचीत जरूरी है। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन मजबूत होना चाहिए। उमर अब्दुल्ला ने जो कहा कि इंडिया गठबंधन लोकसभा के लिए बना है, उस पर मुझे विश्वास नहीं है। यह गठबंधन लोकसभा के लिए जरूर बना था और हमने अच्छा चुनाव लड़ा, लेकिन उसके बाद इंडिया गठबंधन की कोई बैठक नहीं हुई, जो दुर्भाग्यपूर्ण है।

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस और शिवसेना UBT में और बढ़ी तकरार! संजय राउत ने किया साफ- अगर गठबंधन टूट गया तो फिर दोबारा नहीं होगा

कई बीजेपी नेताओं ने यह भी दावा किया है कि इंडिया ब्लॉक के पास 'कोई मिशन नहीं' है और वह 'बिखरा हुआ' है। रविवार को, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली विधानसभा चुनाव और मुंबई नगर निगम चुनाव एक साथ नहीं लड़ने के उदाहरणों का हवाला देते हुए दावा किया कि गठबंधन 'पूरी तरह से विघटित' हो गया है। उन्होंने कहा कि आज इंडिया गठबंधन पूरी तरह से बिखर गया है। मुंबई में चुनाव होने वाले हैं और शिवसेना (यूबीटी) और कांग्रेस अकेले चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही हैं। जैसे आपने हमें महाराष्ट्र में शानदार जीत दिलाई, वैसे ही बीजेपी की सरकार बनने जा रही है। 

प्रमुख खबरें

Jakhu Temple: Shimla के Jakhu Temple में आज भी मौजूद हैं Hanuman के पदचिन्ह, संजीवनी से जुड़ा है गहरा रहस्य

Pakistan की इस दलील पर झुका Israel, अपनी हिट लिस्ट से हटाए Iran के 2 बड़े नेता!

PSL कैप्टन प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भड़के डेविड वॉर्नर, अन्य कप्तानों को बताया स्कूली बच्चा

36 साल बाद खुला Srinagar का Raghunath Temple, आतंक के दौर में मंदिर को तोड़ कर मूर्तियां झेलम में फेंकी गयीं थीं