भारतीय सैनिक चाहें तो दुनिया के नक्शे से पाकिस्तान का नाम-ओ-निशान मिटा सकते हैं: रेड्डी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 09, 2025

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत महात्मा गांधी द्वारा दिखाये गये अहिंसा के मार्ग पर चलता है, लेकिन देश के वीर सैनिकों में जरूरत पड़ने पर रातों-रात पाकिस्तान को दुनिया के नक्शे से मिटाने की क्षमता भी है।

रेड्डी ने कहा कि चुनाव के दौरान देश में राजनीति तेज हो जाती है और कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आतंकवाद पर लगाम लगाने के लिए कड़े कदम उठाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अपना समर्थन दिया है।

उन्होंने कहा, ‘‘अगर हमारे बहादुर सैनिक चाहें तो वे रातों-रात पाकिस्तान को दुनिया के नक्शे से मिटा सकते हैं... हम शांतिप्रिय हैं। हम महात्मा गांधी के उत्तराधिकारी हैं। हमने शांतिपूर्ण तरीकों से अंग्रेजों को हराया। हमारे देश, हमने आपके देश (पाकिस्तान) को भी आजादी दिलाई।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह मत भूलो कि हम तुम्हें (पाकिस्तान) दुनिया के नक्शे से मिटा सकते हैं।’’ रेड्डी ने कहा कि भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा शुरू किया गया ‘ऑपरेशन सिंदूर’ बंद नहीं होगा और आतंकवादियों को सबक सिखाना ही होगा। उन्होंने कहा कि भारत ऐसे किसी भी देश को माफ नहीं करेगा जो आतंकवादियों (भारत के खिलाफ) का समर्थन करता है।

प्रमुख खबरें

Hollywood की गोल्डन डीवा को Taylor Swift का म्यूज़िकल सलाम! Elizabeth Taylor को समर्पित किया नया वीडियो

April 2026 Festival List: अप्रैल में अक्षय तृतीया, सीता नवमी समेत पड़ेंगे कई बड़े व्रत, देखें Full List

IPL 2026: चोट लगने के बाद श्रेयस अय्यर का बयान, कहा- मैं बस इतना कह सकता हूं कि...

Explained Oracle Layoffs | Oracle में महा-छंटनी! 30,000 कर्मचारियों की छुट्टी, राजस्व में रिकॉर्ड बढ़त के बावजूद IT दिग्गज ने क्यों लिया यह फैसला?