Iran ने हम पर हमला किया तो हम उसे सीधे निशाना बनाएंगे: Israel

By Prabhasakshi News Desk | Apr 10, 2024

यरुशलम । इजराइल के विदेश मंत्री ने बुधवार को धमकी दी कि अगर ईरान अपनी जमीन से इजराइल पर हमला करेगा तो उनके देश की सेना भी सीधे इस्लामिक गणराज्य को निशाना बनाएगी। इजराइल का यह बयान ऐसे समय आया है जब सीरिया स्थित ईरान के वाणिज्य दूतावास पर हुए हमले में उसके जनरल की मौत के बाद दोनों पारंपरिक प्रतिद्वंद्वियों में तनाव बढ़ गया है। इजराइल के विदेश मंत्री इजराइल काट्ज ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर हिब्रू और फारसी में किए गए पोस्ट में कहा, ‘‘अगर ईरान से उसके क्षेत्र पर हमले हुए तो इजराइल भी जवाब देगा और ईरान पर हमला करेगा।’’ 

खामेनेई ने पवित्र रमजान महीने के समापन के मौके पर आयोजित नमाज पर तकरीर देते हुए कहा कि हवाई हमला ‘‘गलत कार्य’’ था और ईरान की जमीन पर हमले के समान था। उनकी तकरीर को ईरान के सरकारी चैनल पर प्रसारित किया गया। उन्होंने कहा, ‘‘शैतानी शासन को दंडित किया जाना चाहिए और उसे दंडित किया जाएगा।’’ हालांकि, न काट्ज और न ही खामेनेई ने विस्तार से बताया कि वे कैसे जवाब देंगे। सीरिया की राजधानी में एक अप्रैल को हुए धमाके में 12 लोग मारे गए थे जिनमें सात ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड के सदस्य, चार सीरियाई और एक हिजबुल्ला मिलिशिया का सदस्य था।

प्रमुख खबरें

Allahabad High Court ने हमीरपुर में स्कूल सड़क के लिए Forest NOC देने का आदेश दिया

Raipur Police के खिलाफ ईसाई संगठन का मोर्चा, दुर्व्यवहार के आरोप में कार्रवाई की मांग

JPNIC Lucknow के संचालन और रखरखाव को UP Cabinet की मंजूरी, 30 साल की लीज पर दिया

Kurukshetra Murder: महिला ने तीन चाकुओं से की पति की हत्या, जांच जारी