इस्लाम खत्म न हुआ तो बेटियों का रेप...रिपब्लिकन नेता ने कैमरे के सामने जलाया कुरान, फिर मच गया तूफान

By अभिनय आकाश | Aug 28, 2025

दक्षिणपंथी MAGA कांग्रेस उम्मीदवार वैलेंटिना गोमेज़  के एक वीडियो ने खलबली मचा दी है। गोमेज़  इस्लाम के पवित्र ग्रंथ कुरान को आग फेंकने वाले हथियार से आग लगाती नजर आईं। उनके इस कदम की व्यापक निंदा हुई है। 2026 में टेक्सास के 31वें ज़िले के लिए रिपब्लिकन उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहीं गोमेज़ ने लोन स्टार राज्य में इस्लाम को ख़त्म करने के अपने संकल्प के तहत एक्स पर यह क्लिप शेयर की। टेक्सास की आबादी में मुसलमानों की संख्या लगभग एक प्रतिशत है। द इंडिपेंडेंट की रिपोर्ट के अनुसार, गोमेज़ ने बार-बार मुसलमानों, एलजीबीटीक्यू+ समुदाय, अश्वेत लोगों और आप्रवासियों को निशाना बनाते हुए हिंसक स्टंट और घृणित बयानबाजी की है, जिसके बारे में आलोचकों का कहना है कि यह कुख्याति हासिल करने और संघर्षरत राजनीतिक करियर को आगे बढ़ाने का प्रयास है।

इसे भी पढ़ें: तुरंत वापल लो टैरिफ, भारत पर 50% ड्यूटी से भड़क गया NATO

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर गोमेज़ द्वारा पोस्ट किया गया यह वीडियो बाद में डिलीट कर दिया गया, लेकिन तब तक यह व्यापक रूप से फैल चुका था। अमेरिका सहित कई देशों में राजनीतिक, धार्मिक और सामाजिक संगठनों ने इस हरकत की कड़ी निंदा की है। यह पहली बार नहीं है जब गोमेज़ धार्मिक नफरत फैलाने के चलते चर्चा में आई हैं। मई 2025 में भी उन्होंने टेक्सास की स्टेट कैपिटल में चल रहे एक मुस्लिम नागरिक संवाद कार्यक्रम के दौरान मंच पर चढ़कर माइक छीन लिया और वहां इस्लाम-विरोधी भाषण दे डाला। वहां उन्होंने कहा था, “टेक्सास में इस्लाम के लिए कोई जगह नहीं है।

प्रमुख खबरें

Sri Charani ने रचा इतिहास और Shafali Verma पहुंचीं ICC Women T20 Rankings के टॉप 6 में

Samarkand में Chess Olympiad के लिए पहुंची भारतीय टीम को होटल के कमरे मिलने में हुई देरी

Imran Khan की हिरासत पर Australia के 7 पूर्व कप्तानों ने Penny Wong को लिखा पत्र

Haryana में ब्लॉक सम्मेलनों से जमीनी स्तर पर मजबूत होगी Congress, संजय दत्त ने बताई रणनीति