कमलनाथ करें तो मैनेजमेंट और भाजपा में कोई आ जाए तो खरीद-फरोख्त- शिवराज सिंह चौहान

By दिनेश शुक्ल | Nov 07, 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि उप चुनाव में भाजपा शानदार सफलता हासिल करेगी इसी के पूर्वाभास के कारण कांग्रेस और कमलनाथ जी बौखला रहे है, आरोप लगा रहा है। पहले से ही भूमिका बनाना बनाना उन्होंने शुरू कर दी है। लेकिन आज मैं एक बात और कहना चाहता हूँ कांग्रेस, कमलनाथ जी, दिग्वजिय सिंह भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाते है, कि हम जोड़ तोड़ करते है। भारतीय जनता पार्टी किसी के पास नहीं गई, कांग्रेस के मित्र भारतीय जनता पार्टी में आए। लेकिन जब कमलनाथ जी करते है उसे तो मैनेजमेंट कहते है। 

इसे भी पढ़ें: राजनैतिक संरक्षणों को आतुर अधिकारी जान लें कि राजनैतिक संरक्षण कभी स्थाई नहीं होता- कमल नाथ

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जब हमारे एमएलए को डरा धमका के लोभ लालच देकर, वो कुछ करें तो मैनेजमेंट और कोई अपने मन से भारतीय जनता पार्टी में आ जाए तो गद्दारी। उन्होंने कहा कि मेरा आरोप है कि कमलनाथ जी आज भी भारतीय जनता पार्टी के विधायकों को फोन कर रहे है, संपर्क करने का असफल प्रयास कर रहे है। अगर जोड़ तोड़ और खरीद फरोख्त की राजनीति की है तो वह श्री कमलनाथ जी ने की है। मध्य प्रदेश की राजनीति में अगर कोई गंदगी लेकर आया है तो वह कमलनाथ लेकर आए है। 

इसे भी पढ़ें: कमलनाथ ने कहा सौदेबाजी की सरकार को मध्य प्रदेश स्वीकार नहीं करेगा

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय पहुँचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस और कमलनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि, वाह री कांग्रेस वो करे तो मैनेजमेंट और हमारे पास कोई मन से आ जाए तो खरीद फरोख्त। ये गंदा खेल कमलनाथ जी, आपने शुरू किया, भ्रष्ट्राचार का लोकव्यापी करण कर दिया आपने। राजनैतिक भ्रष्ट्राचार की शुरूआता मध्य प्रदेश की धरती पर किसी ने की तो वह कमलनाथ जी ने की। और आज हम पर आरोप लगाते है। उन्होंने कहा कि आप कितनी भी कोशिश कर ले कितना भी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को फोन लगा ले, भारतीय जनता पार्टी के विधायकों को फोन कर रहे है। एक भी भाजपा का विधायक टस से मस नहीं होने वाला। हमारे कार्यकर्ता विचार और सिद्धांतों के लिए काम करते है। 

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार