यदि भगवान राम अयोध्या में मुस्कुरा सकते हैं, तो कृष्ण क्यों नहीं?: मोहन यादव

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 22, 2025

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि जब भगवान राम अयोध्या में अपने मंदिर में मुस्कुरा रहे हैं, तो अगर भगवान कृष्ण भी मुस्कुराएं तो इसमें क्या गलत है। मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राकेश शर्मा द्वारा वृंदावन में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और शहीदों की स्मृति में केशव धाम में आयोजित भागवत कथा के समापन समारोह में शामिल होने आए यादव ने कहा, हमने अयोध्या में रामलला को मुस्कुराते हुए देखा है। यह बदलता युग है। जब राम लला मुस्कुरा रहे हैं, तो क्या गलत है, कृष्ण कन्हैया भी मुस्कुराएं।”

गौरतलब है कि मथुरा में शाही ईदगाह मस्जिद -श्रीकृष्ण जन्मभूमि का मामला इलाहाबाद उच्च न्यायालय में लंबित है, जहां हिंदू पक्ष शाही ईदगाह मस्जिद को हटाने और जमीन पर कब्जे की मांग कर रहा है, वहीं मुस्लिम पक्ष 1968 के समझौते और उपासना स्थल अधिनियम 1991 का हवाला देते हुए मस्जिद की कानूनी वैधता का दावा कर रहा है। मोहन यादव ने इस वाद का जिक्र तो नहीं किया मगर उनकी टिप्पणी को इसी संदर्भ में देखा जा सकता है।

प्रमुख खबरें

36 साल बाद खुला Srinagar का Raghunath Temple, आतंक के दौर में मंदिर को तोड़ कर मूर्तियां झेलम में फेंकी गयीं थीं

Nayara Energy ने बढ़ाए Petrol-Diesel के दाम, टंकी फुल कराने की मची होड़

जब बुलावा आएगा, Rahul Gandhi भी आएंगे, Ayodhya में दर्शन के बाद बोले दिग्विजय सिंह

हम Kerala की A-Team हैं, Shashi Tharoor का बड़ा दावा- Congress जीतेगी 100 सीटें