By अभिनय आकाश | Feb 13, 2025
गौरव गोगोई ने भारतीय जनता पार्टी और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा पर पलटवार किया, जिन्होंने कांग्रेस नेता की ब्रिटिश पत्नी एलिजाबेथ कोलबर्न पर पाकिस्तानी जासूसी एजेंसी आईएसआई के साथ संबंध रखने का आरोप लगाया था। गौरव गोगोई ने उनके आरोपों को हास्यास्पद बताते हुए खारिज कर दिया और कहा कि अगर उनकी पत्नी आईएसआई एजेंट है, तो वह रॉ (भारत की विदेशी खुफिया एजेंसी) एजेंट हैं। अगर मेरी पत्नी पाकिस्तान की आईएसआई एजेंट है, तो मैं भारत का रॉ एजेंट हूं। मुझे कोई आपत्ति नहीं है अगर एक परिवार जिसके खिलाफ कई मामले हैं और कई आरोप हैं, वह मुझ पर आरोप लगाता है। समाचार एजेंसी एएनआई ने बुधवार को गोगोई के हवाले से कहा, असम के मुख्यमंत्री केवल अपने खिलाफ लगे आरोपों से ध्यान भटकाने के लिए ये आरोप लगा रहे हैं।