अगर NDA जीता तो कौन होगा असम का अगला CM? भाजपा नेता ने दिया यह जवाब

By अंकित सिंह | Apr 03, 2021

असम विधानसभा चुनाव के लिए दो चरण के मतदान हो गए है। आखरी चरण के मतदान 6 अप्रैल को होंगे। सबसे बड़ा सवाल तो यही है कि आखिर असम चुनाव में जीत किसके हाथ लगेगी। हालांकि, भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए बढ़त में दिख रही है। इसके बाद एक और सवाल खूब उठ रहा है कि अगर असम में एनडीए चुनाव जीतता है तो अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इसको लेकर भाजपा की ओर से जवाब दिया गया है। न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि असम में NDA का सामूहिक नेतृत्व है। सर्बानंद सोनोवाल जी मुख्यमंत्री हैं इसलिए किसी और मुख्यमंत्री की चर्चा चुनाव में करना उपयुक्त नहीं होता। जब मुख्यमंत्री है तो घोषित करना क्यों? तोमर ने राहुल गांधी के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि जहां तक राहुल गांधी के 5 विषयों का सवाल है। पहले के चुनावों को उठाकर देखें राहुल गांधी ने जो वादा किया वो कांग्रेस की सरकारों ने पूरा किया क्या? दुख है कि राहुल गांधी बदरुद्दीन अजमल जैसे सांप्रदायिक आदमी को असम की संस्कृति से जोड़ने का असफल प्रयत्न करते हैं। आपको बता दें कि बदले चुनावी सियासी समीकरण में असम में कांग्रेस ने बदरुद्दीन अजमल की पार्टी एआईयूडीएफ के साथ गठबंधन किया है। भाजपा लगातार कांग्रेस के धर्मनिरपेक्ष छवि पर सवाल तो उठा ही रही है। साथ ही साथ यह भी कह रही है कि कांग्रेस ने घुसपैठियों को समर्थन देने वाले लोगों के साथ गठबंधन कर लिया है। 

प्रमुख खबरें

Tamil Nadu CM Vijay ने महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा का किया विस्तार, 3 मुफ्त सिलेंडर का ऐलान

Treesa-Gayatri ने खत्म किया 15 साल का इंतजार, Saina बोलीं- शानदार प्रदर्शन

MAHAKALI: Shukracharya War Cry Teaser | अक्षय खन्ना का खूंखार अवतार छाया, 8 जनवरी 2027 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

Actor Devan छोड़ेंगे BJP, विजय की पार्टी TVK में होंगे शामिल; मिला अध्यक्ष पद का ऑफर