Ammy virk नहीं तो कौन है हिमांशी खुराना का Boyfriend? जिसने आसिम के कारण तोड़ा रिश्ता

By रेनू तिवारी | Jan 20, 2020

इस दिनों एक बार फिर हिमांशी खुराना का नाम बिग बॉस के घर में चर्चा बना हुआ हैं। सलमान खान ने वीकेंड के वार में आसिम रियाज से कहा कि हिमांशी और 'चाओ' (हिमांशी खुराना के बॉयफ्रेंड) का ब्रेकअप तुम्हारी वजह से हुआ है। आसिम रियाज ने जब हिमांशी खुराना घर में थी तो आसिम ने उन्हें प्रपोज किया था जिसके जवाब में हिमांशी ने कहा था कि उनका मंगेतर है चाओ जिसे वह बहुत प्यार करती हैं और घर से निकलने के बाद शादी करेंगी। हिमांशी खुराना पिछले महीने कम वोट मिलने के कारण बिग बॉस के घर से बेघर हो गई थी। इस दौरान हिमांशी और आसिम के बीच की नजदिकियां दर्शकों को देखने को मिली थी। दोनों की दोस्ती का काफी अच्छा बॉन्ड दिखाई दिया था।

इसे भी पढ़ें: दीपिका को एसिड अटैक सर्वाइवर का लुक देना आसान नहीं था, सामने आया Making Video

सलमान खान ने क्या कहा?

बीते हफ्ते बिग बॉस के घर में फैमिली वीक चल रहा था जहां घर के सदस्यों से महीनों बाद उनके परिवार वाले मिलने आये थे। ऐसे में जब घर में शेफाली जरीवाला के पति प्रयाग आये थे तो उन्होंने आसिम से कहा था कि वह बाहर हिमांशी से मिले हैं हिमांशी और चाओ का ब्रेकअप हो गया है उन्होंने कहा कि बिग बॉस के घर में जो कुछ हुआ था वह चाओ को ठीक नहीं लगा और उससे कारण हिमांशी से उन्होंने ब्रेकअप कर लिया। हिमांशी तुमसे प्यार करतीं हैं और वह घर के बाहर तुम्हारा इंतजार कर रही हैं। इस बात से आसिम खुश भी हुए और दुखी भी... उन्होंने कहा की मैं किसी का रिश्ता नहीं तोड़ना चाहता था। मैंने बस हिमांशी को अपनी फीलिंग बताई थी। इस बात पर वीकेंड के बार पर सलमान खान ने भी आसिम से कहा कि हिमांशी और चाओ का तुम्हारी वजह से ब्रेकअप हो गया है।  

 

 

हिमांशी के चाओ आखिर कौन हैं?

हिमांशी खुराना के बॉयफ्रेड से ब्रेकअप की खबरें सामने आने के बाद दर्शकों क को लगा कि हिमांशी से पंजाबी एक्टर और सिंगर एमी विर्क ने ब्रेकअप किया हैं। लोगों को लगता है कि एमी विर्क ही हिमांशी के चाओ है। लेकिन हम आपका यह कंफ्यूजन पूरी तरह से  दूर करना चाहते हैं कि हिमांशी के बॉयफ्रेंड चाओ एमी विर्क नहीं बल्कि जोनी विर्क (johnny virk chow) जोनी विर्क हैं। जोनी हिमांशी के साथ कई वीडियो ने नजर आ चुके हैं।

 

 

दोनों का सबसे पॉपुलर सॉन्ग हैं- (Himanshi Khurana | Teriyan Mohabbatan | Johny Vick | New Punjabi) इस वीडियो में जो एक्टर है वहीं है हिमांशी के चाओ। हिमांशी के चाओ एमी विर्क नहीं हैं यह इस बात से भी साबित होता है जब बिग बॉस में हिमांशी के सिरहाने पर चाओ की तस्वीर दिखाई गयी थी तो तस्वीर में एमी विर्क नही बल्कि जोनी विर्क थे।

 

All the updates here:

प्रमुख खबरें

UAE-Iran Conflict | ईरानी मिसाइल हमलों से दहला Dubai और Abu Dhabi! क्या पलटवार करेगा UAE? जानें क्या है हकीकत

Tehran Mehrabad Airport Strikes | तेहरान के मेहराबाद एयरपोर्ट पर भारी बमबारी, नेतन्याहू ने दी और भीषण हमलों की चेतावनी

Holi 2026: 4 मार्च को मनेगा रंगों का त्योहार, जानें क्यों है यह दिन इतना Special

India-Russia Relations | अमेरिका-इजरायल के हमलों से होर्मूज बंद, भारत और रूस के बीच नई ऑयल डील की सुगबुगाहट! Strait of Hormuz Close