अधिकारी सामूहिक प्रयास करें, तो डाक विभाग को लाभ में लाना संभव : Jyotiraditya Scindia

By Prabhasakshi News Desk | Sep 05, 2024

नयी दिल्ली । केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि अगर अधिकारी एकजुट होकर काम करें और लक्ष्य हासिल करने के लिए सामूहिक प्रयास करें तो डाक विभाग को लाभ में लाना संभव है। डाक विभाग में अधिकारियों के एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए सिंधिया ने कहा कि एक सदी से भी ज्यादा पुराना डाक विभाग वर्ष 1952 से भारत की संस्कृति और इतिहास से गहराई से जुड़ा हुआ है, जब पहला डाक टिकट जारी किया गया था और अब बदलाव का समय है। उन्होंने कहा कि डाक विभाग भारत सरकार के लिए एक लागत वाला केंद्र (खर्च वाली जगह) है। 

उन्होंने कहा कि यदि विभाग ‘‘एक टीम, एक दृष्टि, एक लक्ष्य, एक परिणाम’’ के सफलता सूत्र को लागू करता है, तो लक्ष्य को प्राप्त करना संभव होगा। मंत्री ने कहा कि डाक विभाग के नेतृत्व को दीर्घकालिक दृष्टि के लिए प्रेरित करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि नवाचार करने, नए विचारों को अपनाने, प्रोटोटाइप बनाने और सेवाओं के साथ अवधारणाओं के प्रमाण को दोहराने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि डाकघरों को आम आदमी के लिए दुनिया की एक खिड़की और सभी सेवाओं के लिए वन-स्टॉप शॉप बनना चाहिए, जिसका कोई भी नागरिक लाभ उठाना चाहेगा।

प्रमुख खबरें

Cancer Treatment में Game Changer बनेगी China की यह दवा? Lung Cancer का खतरा 34% कम हुआ

IPL 2026: 15 साल के Vaibhav Suryavanshi ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में जीती Orange Cap

US-Iran Nuclear Deal पर फिर लगा ब्रेक, तेहरान बोला- अपने हितों से समझौता नहीं करेंगे।

Mumbai Indians में कप्तानी पर संकट, Hardik Pandya की होगी छुट्टी, Tilak Varma को मिलेगी कमान