अगर सत्ता मैं बैठे लोग सत्ता बरकरार रखना चाहते हैं, तो युवाओं को नजरअंदाज नहीं कर सकते : शरद पवार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 24, 2023

पुणे। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार ने मंगलवार को कहा कि अगर सरकार में शामिल लोग सत्ता बरकरार रखना चाहते हैं तो वे महाराष्ट्र में ‘युवा संघर्ष यात्रा’ निकाल रहे युवाओं को नजरअंदाज नहीं कर सकते। महाराष्ट्र में युवाओं के सामने आने वाले मुद्दों को सामने लाने के लिए पुणे से नागपुर तक निकाले जा रहे पैदल मार्च ‘युवा संघर्ष यात्रा’ को हरी झंडी दिखाते हुए पवार ने यह बात कही।

उन्होंने कहा कि जब तक यह यात्रा नागपुर पहुंचती है, सरकार में शामिल लोग अगर सत्ता अपने हाथ में रखना चाहते हैं, तो वे उन युवाओं को नजरअंदाज नहीं कर सकते जो इस यात्रा को शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक तरीके से निकाल रहे हैं। पवार ने कहा कि अगर सरकार इस तरह (युवाओं के मार्च को नजरअंदाज करना) का दृष्टिकोण अपनाती है, तो उन्हें भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। राकांपा नेता ने कहा कि युवाओं की मांगों में यह भी शामिल है कि शैक्षणिक संस्थान अत्यधिक फीस न वसूलें और बच्चों के माता-पिता से ली गई अतिरिक्त फीस वापस करें।

शरद पवार ने कहा, ‘‘अन्य मांगों में स्कूलों और कॉलेजों में शिक्षकों और प्रोफेसर के रिक्त पदों पर भर्ती, एमपीएससी के माध्यम से भर्ती प्रक्रिया आयोजित की जानी चाहिए और छत्रपति संभाजीनगर, सोलापुर, कोल्हापुर और अमरावती जैसे शहरों में सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्रों का विकास किया जाना शामिल है।’’ अन्य मांगों में परीक्षा पेपर लीक के खिलाफ कानून बनाना, (विभिन्न विभागों में) 2,50,000 से अधिक उम्मीदवारों की भर्ती प्रक्रिया शुरू करना और छात्रों को दिए गए शिक्षा ऋण पर ब्याज माफ करना शामिल है। शरद पवार ने कहा कि इन सभी मांगों को पूरा करने के लिए जरूरी है कि सरकार से संवाद हो।

कार्यक्रम में एकत्रित युवाओं को संबोधित करते हुए कहा पवार ने कहा, ‘‘आप इन सभी मांगों को मुख्यमंत्री को सौंपें और यदि आप चाहें तो मैं युवाओं द्वारा की गई इन सभी मांगों के लिए एक बैठक बुलाने के वास्ते मुख्यमंत्री से बात करूंगा और मैं व्यक्तिगत रूप से आप लोगों के साथ बैठक में उपस्थित रहूंगा।’’ उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री से इन मांगों पर फैसले की समयसीमा के बारे में पूछा जाएगा और अगर मांगें पूरी हुईं तो मुख्यमंत्री को बधाई दी जाएगी। पवार ने कहा, ‘‘लेकिन, अगर मांगें पूरी नहीं हुईं, तो तय करेंगे कि आगे क्या करना है।

प्रमुख खबरें

Elon Musk ने BJP को Reliance समर्थित कंपनियों के चंदे से जुड़ी खबरें साझा कीं

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन, Delhi में कड़ी सुरक्षा और रूट डायवर्जन लागू

Connaught Place Market शनिवार को बंद रहेगा, NDTA ने विरोध प्रदर्शन से नुकसान की जताई आशंका

भंगेल प्राथमिक चिकित्सालय से नवजात चोरी, Noida Police ने आरोपी महिला की तलाश में बनाई 3 टीमें