अगर आतंकवाद पागल कुत्ता है, तो पाकिस्तान इसका जंगली संचालक... जापान में अभिषेक बनर्जी का बयान

By अंकित सिंह | May 24, 2025

तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी ने गुरुवार को टोक्यो में अपने जोशीले भाषण में कहा कि भारत पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद के डर के आगे घुटने नहीं टेकेगा। जापान में भारतीय समुदाय के साथ सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल की बातचीत के दौरान, टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी ने कहा कि हम यहां यह संदेश और सच्चाई साझा करने के लिए आए हैं कि भारत झुकने से इनकार करता है। हम डर के आगे नहीं झुकेंगे। मैं एक राजनीतिक दल से संबंधित हूं जो विपक्ष में है। मैंने सार्वजनिक रूप से कहा है कि पाकिस्तान को उसकी भाषा में सबक सिखाया जाना चाहिए। 

इसे भी पढ़ें: TMC सरकार के हिंदू विरोधी अत्याचार सामने आए...SIT रिपोर्ट को लेकर ममता बनर्जी पर हमलावर हुई BJP

भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया था, जिसके तहत पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) में आतंकी बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया गया था। टीएमसी सांसद ने कहा कि भारत ने जापान से संपर्क किया था क्योंकि वह एक रणनीतिक साझेदार है और उसने देश को आतंकवाद को बढ़ावा देने में पाकिस्तान की संलिप्तता के बारे में चेतावनी दी थी। उन्होंने कहा, "हम अलग-अलग पार्टियों से यहां आए हैं और आतंकवाद के खिलाफ अपनी लड़ाई में एकजुट हैं। हम सबूतों के साथ आए हैं। आज यह भारत है, कल यह कोई और देश होगा।"

प्रमुख खबरें

Harry Potter TV Series का टीजर रिलीज, Christmas 2026 में नए चेहरों संग लौटेगा पुराना जादू

Global Survey में PM Modi फिर नंबर 1, BJP बोली- Congress नकारात्मकता की नवाब बन गई है

Career Tips: Engineering की इन दो Branch में क्या है फर्क, Career के लिए कौन है बेहतर

अरे तुम क्या हो, बकवास कर रहे हो..योगराज सिंह अश्विन पर बिफरे, अर्जुन तेंदुलकर का किया समर्थन