डोनाल्ड ट्रंप की चीन को चेतावनी- 'अगर नहीं हुआ समझौता, तो बंद कर देंगे टिकटॉक ऐप'

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 22, 2020

वाशिंगटन।अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि चीन के लोकप्रिय वीडियो शेयरिंग ऐप का दो अमेरिकी कंपनियों वालमार्ट और ओरेकल के साथ संभावित सौदा अगर नहीं हो पाता है, तो वह इस ऐप को बंद कर देंगे। ट्रंप ने इससे पहले भी चीन की बाइटडांस के स्वामित्व वाले टिकटॉक को राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर प्रतिबंधित करने की चेतावनी दी थी और कहा था कि इससे बचने के लिए ऐप के अमेरिकी परिचालन का नियंत्रण किसी अमेरिकी कंपनी को देना होगा। ट्रंप का आरोप है कि इस ऐप के जरिए चीन को अमेरिकी नागरिकों के निजी डेटा तक पहुंच मिलती है।

प्रमुख खबरें

Vikram Misri बोले, Covid-19 का दोष मढ़े जाने के डर से सख्त हुआ था China का रुख

Quad बैठक में बोले S Jaishankar, सप्लाई चेन और ऊर्जा सुरक्षा में बढ़ाएं सहयोग

Odisha Landslide: लापता 12 ग्रामीणों की तलाश में जुटी Indian Navy, अत्याधुनिक उपकरणों से होगा रेस्क्यू

Chamoli Helicopter Crash: दुर्गम पहाड़ियों में छह शवों को निकालने में जुटी बचाव टीमें