अगर ओलंपिक फिर स्थगित होते हैं तो कोई ‘बी प्लान’ नहीं है : आयोजक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 14, 2020

तोक्यो।  तोक्यो ओलंपिक 2020 के आयोजकों ने मंगलवार को स्पष्ट किया कि कोरोना वायरस महामारी के कारण अगर इन खेलों को फिर से स्थगित किया जाता है तो उनके पास कोई दूसरी योजना (बी प्लान) नहीं है। तोक्यो ओलंपिक के प्रवक्ता मासा तकाया ने कहा कि आयोजक अभी यही सोचकर तैयारी कर रहे हैं ओलंपिक 23 जुलाई 2021 से जबकि परालंपिक 24 अगस्त से शुरू होंगे। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) और जापानी अधिकारियों ने ओलंपिक के एक साल तक स्थगित करने के फैसले के बाद नयी तिथियां निर्धारित की थी।

तकाया ने टेलीकान्फ्रेंस में पत्रकारों से कहा, ‘‘हम नये लक्ष्य की तरफ काम कर रहे हैं। हमारा कोई ‘बी प्लान’ नहीं है। ’’ महामारी के फैलने और हजारों लोगों की मौत को देखते हुए सवाल उठ रहे हैं कि क्या केवल 15 महीनों में ओलंपिक का आयोजन करना संभव होगा। कई जापानी पत्रकारों ने यह सवाल उठाया था।

प्रमुख खबरें

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा