लो ब्लड प्रेशर की रहती है समस्या तो अपनाएं यह उपाय

By मिताली जैन | Oct 19, 2021

हाई ब्लड प्रेशर एक आम स्वास्थ्य समस्या है, जिसके बारे में अमूमन लोग जानते हैं। लेकिन रक्तचाप का कम होना भी स्वास्थ्य के लिए उतना ही घातक है। लो ब्लड प्रेशर के कारण हृदय, मस्तिष्क और महत्वपूर्ण अंगों में रक्त का प्रवाह कम हो जाता है, और चक्कर आना या मतली जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। रक्तचाप में अचानक गिरावट आपके लिए मुश्किल खड़ी कर सकती है। रक्तचाप में अचानक गिरावट अक्सर तब होती है जब कोई अचानक लेटने या बैठने की स्थिति से उठता है। इसे पोस्टुरल हाइपो−टेंशन कहा जाता है और इससे चक्कर आ सकते हैं या फिर आपको भारीपन का अहसास हो सकता है। इस स्थिति से निपटने के लिए आप कुछ उपाय अपना सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में−

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, अगर आपका रक्तचाप एकदम से कम हो गया है तो इस स्थिति में आपको चाय या कॉफी जैसे कैफीन युक्त पेय पदार्थ का सेवन करना चाहिए। यह आपके रक्तचाप को अस्थायी रूप से बढ़ाने में मदद कर सकते हैं। हालांकि कोई नहीं जानता कि ऐसा क्यों होता है, लेकिन ऐसा माना जाता है कि यह आपके रक्तचाप को बेहतर बनाने में मदद करता है। इसलिए अचानक बीपी गिर जाने पर एक कप कॉफी आपको यकीनन काफी बेहतर महसूस कराएगी।

तरल पदार्थों की हो अधिकता

हेल्थ एक्सपर्ट व डायटीशियन बताते हैं कि निम्न रक्तचाप वाले पेशेंट को अपनी डाइट में लिक्विड पर अधिक फोकस करना चाहिए। आपको दिन में कम से कम दो−तीन लीटर पानी को अवश्य पीना चाहिए। इसके अलावा आप नारियल पानी व अन्य हेल्दी पेय पदार्थों को भी अपनी डाइट में जगह दें। ये आपके शरीर में तरल पदार्थों को बनाए रखने के लिए आवश्यक आवश्यक इलेक्ट्रोलाइट्स देंगे। निर्जलीकरण निम्न रक्तचाप का एक सामान्य कारण है।

चबाएं तुलसी की पत्तियां

डायटीशियन के अनुसार, जिन लोगों को लो बीपी की शिकायत रहती है, उन्हें सुबह उठकर पांच−सात तुलसी की पत्तियों को जरूर चबाना चाहिए। दरअसल, तुलसी के पत्तों में पोटेशियम, मैग्नीशियम और विटामिन सी के उच्च स्तर होते हैं जो आपके रक्तचाप को नियंत्रित करने में मदद कर सकते हैं। यह यूजेनॉल नामक एंटीऑक्सिडेंट से भी भरा हुआ है जो रक्तचाप को नियंत्रण में रखता है और कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करता है।

इसे भी पढ़ें: इस तरह करेंगे तुलसी के पत्ते का सेवन तो होंगे ढेरों लाभ, फायदे सुनकर चौंक जाएंगे आप

करें यह उपाय

अगर आपको अक्सर निम्न रक्तचाप की समस्या रहती है तो आपके लिए यह उपाय बेहद कारगर है। बेहतर होगा कि आप लंबे समय तक भूखे रहने से बचें। दो मील्स के बीच में हेल्दी स्नैकिंग लें। बेहतर होगा कि आप दिन में तीन बड़े मील्स लेने के स्थान पर पांच छोटे मील्स लें। यह आपके रक्तचाप को गिरने से रोकेगा। 

- मिताली जैन

प्रमुख खबरें

West Asia Crisis: Crude Oil की कीमतों में आग से रुपया बेहाल, Dollar के मुकाबले 44 पैसे टूटा

Indian Rupee को लगा बड़ा झटका! महंगे Crude Oil और मजबूत Dollar ने तोड़ी कमर, 44 पैसे गिरा

IPL Eliminator में Vaibhav Suryavanshi का तूफान, 29 गेंदों में 97 रन ठोक तोड़ा Chris Gayle का रिकॉर्ड

Iran की America को खुली धमकी, IRGC बोला- हमला हुआ तो तट बनेगा कब्रगाह