मॉब लिंचिंग होने पर होगी फांसी की सजा, अमित शाह का संसद में ऐलान

By अभिनय आकाश | Dec 20, 2023

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को लोकसभा में तीन नए आपराधिक कानून विधेयकों पर चर्चा करते हुए कहा कि प्रस्तावित कानूनों के मुताबिक, मॉब लिंचिंग के अपराध के लिए मौत की सजा का प्रावधान होगा। केंद्र के अनुसार नए विधेयकों का उद्देश्य देश में आपराधिक न्याय प्रणाली को पुनर्जीवित करना है, जिसमें दंड के बजाय न्याय पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। अंग्रेजों ने जो राजद्रोह कानून बनाया था, जिसके तहत तिलक महाराज, महात्मा गांधी, सरदार पटेल और हमारे कई स्वतंत्रता सेनानी वर्षों तक जेल में रहे और वह कानून आज तक चल रहा है। पहली बार, मोदी सरकार ने राजद्रोह कानून को पूरी तरह से खत्म करने का फैसला किया है।

इसे भी पढ़ें: Parliament Diary: विपक्ष का जबरदस्त हंगामा जारी, राज्यसभा से पास हुआ दिल्ली के लिए लाया बिल

नए आपराधिक विधेयकों के प्रावधानों के बारे में बोलते हुए शाह ने कहा कि सरकार ने तस्करी कानूनों को लिंग-तटस्थ बना दिया है। इसके अलावा, केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि 18 साल से कम उम्र की लड़की के बलात्कार पर नए कानूनों के तहत स्वचालित रूप से POCSO समकक्ष प्रावधान लागू होंगे। अमित शाह ने यह भी कहा कि नए कानूनों में आतंकवाद की परिभाषा शामिल होगी।

प्रमुख खबरें

Riyadh Airport पर हमले में 3 की मौत और कई घायल, जांच के बाद उड़ानें फिर सामान्य

एशियाई खेलों में सफलता के बाद भी विदेशी Archery Coach Dave Cousins को तीन माह से वेतन नहीं मिला

Vladimir Putin से मिले Masoud Pezeshkian, बोले- US हमलों के बाद भी बातचीत जारी रखेंगे

Nagaon Lok Sabha Bypoll: BJP प्रत्याशी देवाशीष शर्मा बदरुद्दीन अजमल से 1.46 लाख मतों से आगे