सत्ता में आने पर एमवीए सरकार लाडकी बहिन योजना और टोल माफी के फैसले को बरकरार रखेगी: Aditya Thackeray

By Prabhasakshi News Desk | Oct 16, 2024

मुंबई । शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नेता आदित्य ठाकरे ने कहा कि अगर महाराष्ट्र में महाविकास अघाडी (एमवीए) सत्ता में लौटती है तो वह मौजूदा महायुति सरकार की लाडकी बहिन योजना और मुंबई के प्रवेश बिंदुओं पर टोल न लेने के फैसले को भी बरकरार रखेगी। आदित्य ठाकरे ने एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्रियों देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार द्वारा दिन में अपनी सरकार के कामकाज का ब्योरा देने पर कटाक्ष करते हुए कहा कि राज्य के लोगों ने अब उनका ‘निर्वासन कार्ड’ तैयार कर लिया है। 

उन्होंने कहा, “लाडकी बहिन योजना और टोल न लेने का फ़ैसला सरकार ने पहले क्यों नहीं लिया? हम लाडकी बहिन योजना और टोल न लेने के फैसले को बरकरार रखेंगे। इतना ही नहीं हम इसे (लाडकी बहिन योजना के तहत दी जाने वाली वित्तीय सहायता की राशि) बढ़ाएंगे।” एकनाथ शिंदे सरकार की प्रमुख ‘मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना’ के तहत पात्र महिलाओं को प्रति माह 1,500 रुपये की वित्तीय सहायता दी जाती है। सरकार ने 14 अक्टूबर की मध्य रात्रि से मुंबई में प्रवेश करने वाले सभी पांच प्रवेश बिंदुओं पर हल्के मोटर वाहनों के लिए टोल माफ कर दिया था। मुख्यमंत्री शिंदे के इस आरोप पर कि पिछली एमवीए सरकार ने सभी परियोजनाएं रोक दी थीं, इसका जवाब देते हुए ठाकरे ने कहा कि वह उसी सरकार में ढाई साल तक शहरी विकास मंत्री थे और फिर भी वह बेशर्मी से इस बारे में बात कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

CM Bhagwant Mann के काफिले के सामने High-Voltage Protest: हिरासत में BJP नेता Ravneet Bittu

Kerala Student Election Result: SFI और KSU के प्रदर्शन पर Vijayan और Sunny Joseph ने दी बधाई

Rejinagar Bypoll: Mamata Banerjee के दखल के बाद TMC Candidate का यू-टर्न, अब लड़ेंगे चुनाव

Davis Cup: Sumit Nagal की हार के साथ भारत को Korea ने 3-1 से हराया