बच्चा प्लान कर रही हैं तो भरपूर आनंद के साथ जल्दी प्रेग्नेंट होने में मदद करेंगे यह टिप्स

By एकता | Apr 21, 2022

क्या आप माँ बनने की तैयारी कर रही हैं? अगर आपने अपने पार्टनर के साथ मिलकर परिवार शुरू करने पर विचार कर लिया है तो अब आप प्रेग्नेंट होने पर ध्यान दे रही होंगी। इस दौरान इंतजार करना मुश्किल हो जाता है। जब एक महिला माँ बनना चाहती है तो वह जल्दी से जल्दी प्रेग्नेंट होना चाहती है। प्रेगनेंसी में कई चीजें भूमिका निभाती है और सबसे ज्यादा अहम भूमिका सेक्स निभाता है। पर अगर आप प्रेग्नेंट होने की उम्मीद कर रही हैं तो सब कुछ सेक्स के भरोसे छोड़ना सही नहीं है। अगर आप जल्दी से जल्दी प्रेग्नेंट होना चाहती हैं तो उन बातों पर जरूर ध्यान दें जो आपके प्रेग्नेंट होने संभावनाओं को बढ़ाने में मदद करती हैं।

 

इसे भी पढ़ें: बिस्तर पर खुद को लंबे समय तक रखना चाहते हैं एक्टिव, तो शरीर के लिए चुनें ये डाइट


प्रेग्नेंट होने का सही समय कब होता है?

जब आप प्रेग्नेंट होने की कोशिश कर रही हो तब सही समय पर सेक्स करना सबसे ज्यादा जरुरी होता है। ओव्यूलेशन शुरू होने से पांच दिन पहले से लेकर ओव्यूलेट होने तक के समय को "फर्टिलिटी विंडो" कहा जाता है, इस दौरान सेक्स करने से प्रेग्नेंट होने की संभावना बढ़ जाती है। ओव्यूलेशन के 24 घंटे के भीतर या एक दिन पहले सेक्स करने से प्रेग्नेंट होने की संभावना सबसे अधिक होती है।

 

इसे भी पढ़ें: सेहतमंद रहना है तो 30 साल की उम्र के बाद हर महिला को जरूर करवाने चाहिए 7 मेडिकल टेस्ट


ओव्यूलेशन के समय का कैसे पता लगाएं?

ओव्यूलेशन के सही समय का पता लगाने के लिए अपने मासिक धर्म चक्र को ट्रैक करें। आप अपने अगले महीनें के पीरियड्स की डेट में से 14 दिन घटा दें तो उन्हें उनके ओव्यूलेशन के दिनों का पता चल जायेगा। पर ध्यान रहें ओव्यूलेशन हमेशा हर महीने एक समय पर नहीं होता है। जब आप अपने ओव्यूलेशन के दिनों में होती है तो आपकी बॉडी अन्य तरह के संकेत देती हैं। इन संकेतों की पहचान करने से भी आप अपने ओव्यूलेशन के दिनों का पता लगा सकती हैं।

 

इसे भी पढ़ें: ब्लड प्रेशर कंट्रोल करना चाहते हैं तो यह टिप्स करेंगे आपकी मदद


प्रेग्नेंट होने के लिए कितनी बार सेक्स करना चाहिए?

ओव्यूलेशन के दौरान सेक्स करने से आपके प्रेग्नेंट होने की संभावना बढ़ जाती हैं पर इसका मतलब यह नहीं हैं कि आप सिर्फ इन्हीं दिनों में संबंध बनाएं। अगर आप अपने प्रेग्नेंट होने की संभावना बढ़ाना चाहती हैं तो ओव्यूलेशन के दिन तक लगातार संबंध बनाएं। आप जितना ज्यादा सेक्स करेंगी उतनी ही आपके प्रेग्नेंट होने की उम्मीद ज्यादा होगी।

 

इसे भी पढ़ें: आप भी ले सकेंगे चैन की नींद अगर रात को बिस्तर पर जानें से पहले करें यह काम


प्रेग्नेंट होने के लिए बेस्ट सेक्स पोजीशन?

महिलाएं प्रेग्नेंट होने के लिए किसी भी पोजीशन में सेक्स कर सकती हैं। ऐसी कोई सेक्स पोजीशन नहीं है जो प्रेग्नेंट होने की संभावना को बढाती है। महिलाएं हर पोजीशन में सेक्स करने के बाद प्रेग्नेंट हुई हैं।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Bangladesh की नई BNP सरकार का शपथ ग्रहण, India-China समेत 13 देशों को भेजा न्योता

Team India का सपना, एक पारी से स्टार बने Vaibhav Sooryavanshi ने Cricket Career के लिए छोड़ी Board Exam

Asia Cup में Team India की शानदार वापसी, Pakistan को 8 विकेट से हराकर चखा पहली जीत का स्वाद

T20 World Cup 2026: Ishan Kishan के तूफान में उड़ी पाकिस्तानी टीम, भारत की धमाकेदार जीत