यदि सत्ता में वापस आते हैं तो राजकोषीय सूझबूझ जारी रखेगे, कर घटाएंगे: जेटली

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 04, 2019

नयी दिल्ली। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा है कि यदि भाजपा की अगुवाई वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार सत्ता में वापस आती है तो वह राजकोषीय मोर्चे पर सूझबूझ से चलने और कर की दरें कम करने का सिलसिला बनाए रखेगी। जेटली ने बृहस्पतिवार को यहां भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) की सालाना आम सभा को संबोधित करते हुए कहा कि माल एवं सेवा (जीएसटी) परिषद ने उपभोग की कई वस्तुओं को कर की सबसे ऊंची 28 प्रतिशत की दर से घटाकर 12 या 18 प्रतिशत के दायरे में रखा है। हमारे एजेंडा में अगला कदम सीमेंट पर कर की दर घटाना है।

इसे भी पढ़ें: प्रधानमंत्री की बायोपिक पर रोक लगाने वाली याचिका पर आठ अप्रैल को होगी सुनवाई

भारतीय रिजर्व बैंक ने बृहस्पतिवार को चालू वित्त वर्ष के लिए वृद्धि दर के अनुमान को 0.2 प्रतिशत घटाकर 7.2 प्रतिशत कर दिया है। जेटली ने कहा कि पिछले पांच साल के दौरान सरकार ने कर दरें नहीं बढ़ाई हैं और कुछ मामलों में तो कर दायरा बढ़ाया है और कर संग्रह बढ़ा है। वित्त मंत्री ने कहा कि पिछले करीब 20 माह में उपभोग की सभी वस्तुओं पर जीएसटी की दर को 28 प्रतिशत से घटाकर 18 या 12 प्रतिशत किया गया है। सिर्फ सीमेंट पर ऐसा नहीं हो पाया है। कुछ समय की बात है इस पर भी कर की दर घटेगी। यह पूछे जाने पर यदि सरकार सत्ता में वापस आती है तो क्या कदम उठाए जाएंगे, जेटली ने कहा, ‘‘कुछ दिन का इंतजार करें। हमारा घोषणापत्र आने दीजिए। संभवत: उसमें कुछ चीजें सामने आएंगी।’’ 

प्रमुख खबरें

टमाटर की ग्रेवी हो गई जरूरत से ज्यादा खट्टी? ये उपाय आएंगे काम

आधार में मोबाइल नंबर से लेकर पता तक घर बैठे बदलें: 2026 की पूरी प्रक्रिया, शुल्क और जरूरी दस्तावेज

CEC Gyanesh Kumar को हटाने की मांग पर Guwahati में Congress नेता Gaurav Gogoi हिरासत में

CEC विवाद: दिल्ली से लेकर गुवाहाटी तक कांग्रेस का प्रदर्शन, पटना-चंडीगढ़ में वाटर कैनन से बौछार, हिरासत में कई नेता