अगर महिलाओं को परेशान करने जैसा अपराध किया तो ‘यमराज’ आपका इंतजार कर रहे होंगे: आदित्यनाथ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 17, 2023

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कहा कि अगर कोई राज्य में महिलाओं को परेशान करने जैसा अपराध करता है, तो यमराज अगले चौराहे पर उसका इंतजार कर रहे होंगे। आदित्यनाथ ने गोरखपुर जिले में 343 करोड़ रुपये की 76 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने के बाद यह टिप्पणी की। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान 35 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया और 41 परियोजनाओं की आधारशिला रखी। इन परियोजनाओं में सड़कें, जल निकासी व्यवस्था, सीवेज प्रबंधन और ट्रॉमा सेंटर और संग्रहालय जैसी सार्वजनिक सुविधाएं शामिल हैं। आदित्यनाथ ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कानून सुरक्षा के लिए है और अगर किसी ने महिलाओं को परेशान करने जैसा अपराध किया है, तो यमराज अगले चौराहे पर उसका इंतजार कर रहे होंगे।

सरकार विकास परियोजनाओं में आने वाली बाधाओं को दूर करने के लिए सक्रिय रूप से काम कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा, विकास कार्यों में लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में पिछले छह वर्षों में गोरखपुर विकास और प्रगति का प्रतीक बनकर उभरा है। उन्होंने गोरखपुर की रामगढ़ताल झील की प्रशंसा की और उसे कश्मीर की झीलों से बेहतर बताया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कुछ सफाई कर्मियों के साथ-साथ आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना और राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को भी सम्मानित किया।

प्रमुख खबरें

H5N1 संक्रमण की पुष्टि के बाद वंडलूर का Arignar Anna प्राणी उद्यान दर्शकों के लिए बंद

55 किलो वजन घटाने वाले Ram Kapoor ने फिटनेस पर की खास बातचीत, Ozempic लेने वालों को दी खास सलाह

दिल्ली के पीतमपुरा में दर्दनाक वारदात: इंस्टाग्राम कमेंट के विवाद में दुर्गा विसर्जन जुलूस के दौरान 9वीं के छात्र की चाकू मारकर हत्या, चार नाबालिग हिरासत में

रामास्वामी के विवादित पोस्ट का बचाव करते हुए वेंस ने ऐसा क्या कह दिया, रैली में मौजूद समर्थक लगाने लगे जोरदार ठहाके