उम्र से पहले बुढ़ापा नहीं चाहते तो रोजाना इन चीजों का करें सेवन, स्किन रहेगी टाइट

By दिव्यांशी भदौरिया | Jun 30, 2024

बढ़ती उम्र से पहले स्किन का नहीं रखा ख्याल तो समय से पहले ही बुढ़ापा नजर आने लगेगा। बढ़ती उम्र के साथ चेहरे पर झुर्रियां और एजिंग लाइंस का आना एक नेचुरल प्रक्रिया है। लेकिन कई लोगों के चेहरे पर उम्र से पहले ही झुर्रियां, दाग-धब्बे और एजिंग साइन नजर आने लगता है। चेहरे पर झुर्रियां और एजिंग लाइंस होने का सबसे ज्यादा जिम्मेदार कारक लोगों की लाइफस्टाइल और खानपान में पोषक तत्वों की कमी। अगर आप कम उम्र में नहीं दिखना चाहते बूढ़े तो आपको अपनी डाइट में कुछ चीजों को जरुर शामिल करें।

अगर आप भी उम्र से पहले बूढ़ा नहीं दिखना चाहते हैं तो आप अपनी डाइट में विटामिन से भरपूर फलों का सेवन करें। संतरा, बैरीज, अनानास, एवोकाडो, कीवी और स्ट्रॉबेरी जैसे फलों का सेवन कर सकते हैं। इन फ्रूट्स में सबसे ज्यादा विटामिन सी पाया जाता है। विटामिन सी रिच फलों के खाने से चेहरे की झुर्रियां गायब हो जाती है।

प्रोटीन को डाइट में शामिल करें

अपनी डाइट में प्रोटीन से भरपूर चीजों को शामिल करें। आप अपने आहार में अंडे, चिकन और डेयरी प्रॉडक्ट्स को एड ऑन कर सकते हैं। प्रोटीन से भरपूर फूड के सेवन करने से चेहरे की झुर्रियां और एजिंग लाइंस दूर हो जाती है।

डेयरी प्रॉडक्टस का सेवन करें

उम्र से पहले बुढ़ापा नहीं चाहते तो आप रोजाना अपने डाइट में डेयरी के प्रॉडक्टस को शामिल करें। दूध-दही शरीर में पोषक तत्वों को बढ़ाते हैं जिससे स्किन भी बेहतर होती है। इन चीजों के सेवन से स्किन टाइट और झुर्रियां भी कम होती है। 

ड्राई फ्रूट्स खाएं

ड्राई फ्रूट्स का सेवन करने से स्किन जवान रहती है। यह त्वचा को सुंदर बनाता है। अगर आप ड्राई फ्रूट्स खाएंगे तो आप समय से पहले बूढ़े नजर नहीं आएंगे। बादाम, अंजीर और काजू जैसे ड्राई फ्रूट्स विटामिन ई से भरपूर होते हैं और स्किन की सुरक्षा करते हैं।

प्रमुख खबरें

Sanju Samson और Abhishek Sharma के निडर खेल की कोच Sitanshu Kotak ने की तारीफ

Beauty Tips: Karwa Chauth पर Gajra Hairstyle से पाएं खूबसूरत लुक, जूड़ा और चोटी में ऐसे सजाएं फूल

Sensex और Nifty में 1% से ज्यादा की गिरावट, सेंसेक्स 730 अंक टूटकर 72,519 पर

Supriya Sule के Spycam Pen वाले आरोप पर Devendra Fadnavis का तंज, बोले- यह डिवाइस क्या है?