दोस्त हो तो इजरायल जैसा, कभी नहीं छोड़ा साथ, झूम उठा भारत!

By अभिनय आकाश | Jul 28, 2026

क्या आपने कभी सोचा है कि एक देश जो आकार में भारत के एक जिले जितना छोटा है वो दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र का सबसे भरोसेमंद साथी कैसे बन गया? लोग कहते हैं कि देशों के बीच कोई परमानेंट दोस्त नहीं होता। सिर्फ स्वार्थ होता है। लेकिन  1999 में जब कारगिल की पहाड़ियों पर हमारी पीठ में छुरा घुपा गया तब दुनिया के सुपर पावर्स हमें लेक्चर दे रहे थे। लेकिन एक देश था जिसने बिना शर्त अपने हथियारों के दरवाजे भारत के लिए खोल दिए। आज वही देश हरियाणा के खेतों में हमारे किसानों के हाथ में वो जादुई तकनीक दे रहा है जो बंजर जमीन से सोना उगा सकती है। कारगिल की चोटियों से लेकर मुनीमपुर के खेतों तक और असम की बाढ़ की विभीषका से लेकर दिल्ली के हाई प्रोफाइल ट्रेड रूम्स तक भारत और इजराइल की दोस्ती अब सिर्फ एक समझौता नहीं रह गई है। यह एक स्पेशल स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप बन चुकी है।

इसे भी पढ़ें: Donald Trump से मुलाकात से पहले इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने Iran को दी बड़ी चेतावनी

ड्रोन क्रांति की शुरुआत

आज हम जिस ड्रोन युग में हैं उसकी नींव कारगिल में पड़ी थी। जब इजराइल ने सर्च और हेरोन ड्रोन देकर हमें पहाड़ियों के पीछे छिपे दुश्मन को देखने की ताकत दी थी। तो वहीं दूसरी तरफ इजराइली तकनीक आज ऑपरेशन सिंदूर और मेक इन इंडिया के तहत भारत में ही बन रही है। हम खरीददार से अब को डेवलपर यानी कि जिसे हम सह निर्माता कहते हैं वह बन चुके हैं। अब सरहद की सुरक्षा के बाद अब बात है देश के अन्नदाता की। 17 जून 2026 हरियाणा के झज्जर जिले का मुनीमपुर गांव एक ऐतिहासिक गवाह बना। यहां भारत और इजराइल के बीच 35वें सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का उद्घाटन हुआ। अब जरा दोषी का नया मॉडल भी समझ लीजिए। इजरायली राजदूत रूजार ने वहां जो कहा वो हर भारतीय को गर्व से भर देगा। उन्होंने कहा कि 30 साल पहले हम तकनीक लाते थे। लेकिन आज यह केंद्र भारतीय कंपनियों ने भारतीय सामान से खुद बनाया है। यह असली आत्मनिर्भर भारत है। 

प्रमुख खबरें

Love Horoscope For 12 September 2026 | आज का प्रेम राशिफल 12 सितंबर 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

BRICS Summit में PM मोदी और शी जिनपिंग के बीच बातचीत से पहले चीन का अच्छे पड़ोसी वाला संदेश

Explained Story | दोस्त, दुश्मन और ट्रंप फैक्टर... भारत के लिए BRICS में संतुलन बनाने की बड़ी चुनौती | BRICS Summit 2026

Bihar Floods Update | भागलपुर में तटबंध टूटने से बढ़ी मुश्किलें, बिहार के 15 जिलों में बाढ़ पीड़ितों के लिए 1194 सामुदायिक रसोई शुरू