हिम्मत है तो वाराणसी से पीएम मोदी के खिलाफ लड़ें चुनाव...BJP की ममता बनर्जी को चुनौती

By अभिनय आकाश | Dec 23, 2023

पश्चिम बंगाल भाजपा नेता अग्निमित्रा पॉल ने मुख्यमंत्री और टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी को 2024 के आम चुनाव के लिए वाराणसी लोकसभा सीट पर प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ने की चुनौती दी है। इंडिया ब्लॉक की चौथी बैठक के दौरान बनर्जी द्वारा वाराणसी संसदीय क्षेत्र में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा को उम्मीदवार के रूप में प्रस्तावित करने के बाद पॉल की प्रतिक्रिया आई। उन्होंने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि सीट बंटवारे से पहले अगर ममता बनर्जी में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी की जगह चुनाव लड़ने की हिम्मत है तो उन्हें ऐसा करना चाहिए। आप प्रधानमंत्री बनना चाहते हैं न? हमारे मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री से मुकाबला करेंगे। देखते हैं उसमें कितना साहस है।

इसे भी पढ़ें: राजस्थान में कांग्रेस को अपनाना होगा भाजपा वाला मॉडल

टीएमसी सूत्रों ने कहा कि इस बात पर काफी हद तक सहमति बनी है कि राज्य स्तर पर सीट-बंटवारे को दिसंबर के अंत तक और अंत में शीर्ष नेतृत्व स्तर पर जनवरी के दूसरे सप्ताह तक अंतिम रूप दे दिया जाएगा।

प्रमुख खबरें

पाकिस्तान की सत्ता का सच! Fawad Chaudhry का दावा- मुनीर ही हैं असली बॉस, शहबाज़ को अमेरिका ने किया दरकिनार

China-Iran के सैटेलाइट गठजोड़ का पर्दाफाश! अमेरिकी ठिकानों पर सटीक हमले के लिए बीजिंग ने दी जासूसी आँख!

Ustaad Bhagat Singh की OTT पर धमाकेदार एंट्री: Netflix पर इन भाषाओं में हुई रिलीज, जानें बॉक्स ऑफिस और रेटिंग

बच्चा चाहिए तो पत्नी को मेरे पास भेजो, TCS Nashik Case में पीड़ित ने बता दी पूरी कहानी, रूह कंपा देने वाली आपबीती