अगर आपको बहन सच में प्यारी है...बदलापुर मामले पर राज ठाकरे ने शिंदे सरकार पर साधा निशाना

By अभिनय आकाश | Aug 21, 2024

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे ने बदलापुर घटना पर सरकार की आलोचना की है। जब मुख्यमंत्री के जिले में कानून लागू हो रहा है तो बाकी जगहों पर क्या स्थिति होगी? राज ठाकरे ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बदलापुर की घटना की आलोचना की और मनसे की महिला पदाधिकारियों की सराहना की। जैसा कि मैंने कल कहा था, बदलापुर में हुई बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और भयावह घटना पर कार्रवाई करने में इतना समय क्यों लगा? महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना की मेरी महिला पदाधिकारियों ने इस मुद्दे के बारे में पढ़ा, मुद्दा उठाया और इससे सार्वजनिक आक्रोश फैल गया।

इसे भी पढ़ें: Badlapur Assault case: CM शिंदे ने विरोध को बताया राजनीति से प्रेरित, आरोपियों की हिरासत 26 अगस्त तक बढ़ाई गई

बता दें कि महाराष्ट्र के ठाणे जिला स्थित एक स्कूल के शौचालय में चार वर्षीय दो बच्चियों से सफाईकर्मी द्वारा कथित यौन उत्पीड़न किये जाने के बाद, हजारों की संख्या में प्रदर्शनकारियों ने बदलापुर रेलवे स्टेशन की पटरियों को अवरुद्ध कर दिया और विद्यालय परिसर में धावा बोल दिया। पुलिस ने रेल पटरियों पर मौजूद प्रदर्शनकारियों पर लाठी चार्च किया, जो पुलिसकर्मियों पर पथराव कर रहे थे। आक्रोशित अभिभावकों सहित सैकड़ों प्रदर्शनकारियों ने बच्चियों के यौन उत्पीड़न के खिलाफ अपनी नाराजगी जताने के लिए स्कूल भवन में तोड़फोड़ की।  

प्रमुख खबरें

सपा नेता Azam Khan को Supreme Court से झटका, मनी लॉन्ड्रिंग केस की अर्जी HC भेजी

बढ़ तो रही है मगर बूढ़ी हो रही है भारत की आबादी! Supreme Court के फैसले से देश के सामने उभरी नई चिंता

US Midterm Elections में Republican Party की हार पर Donald Trump ने झाड़ा पल्ला

Republican सांसद Thomas Massie ने Pete Hegseth से मांगा इस्तीफा, Impeachment की दी चेतावनी