अगर लेनी है मेरे साथ सेल्फी तो पार्टी कोष में देने होएंगे 100 रुपये : मंत्री उषा ठाकुर

By सुयश भट्ट | Jul 19, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश की मंत्री उषा ठाकुर फिर अपने दिए गए बयान के बाद सियासत की शिकार हो गई है। उन्होंने कहा कि अगर उनके साथ सेल्फी लेनी है तो 100 रुपये का भुकतान करना होगा। क्योंकि यह एक “समय लेने वाली प्रक्रिया” है जिससे उनके कार्यक्रमों में देरी होती है और यह राशि पार्टी के काम के लिए बीजेपी के कोष में जमा की जाएगी।

दरअसल खंडवा में शनिवार को पत्रकारों से बात करते हुए मंत्री ने यह भी कहा कि वह गुलदस्ते के बजाय किताबें स्वीकार करेंगी। मंत्री ने कहा कि सेल्फ़ी क्लिक करने में बहुत समय बर्बाद हो जाता है और अक्सर इसके कारण अपने कार्यक्रमों के लिए घंटों देर हो जाती है। अगर किसी भी व्यक्ति को मेरे साथ एक सेल्फी क्लिक करने के लिए बीजेपी कोष में 100 रुपये जमा करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें:एयर इंडिया और सिंधिया दोनो है बिकाऊ - पूर्व मंत्री अरुण यादव 

वहीं मंत्री ने कहा जहां तक फूलों के साथ लोगों का स्वागत करने का सवाल है हम सभी जानते हैं कि देवी लक्ष्मी उनमें निवास करती हैं। इसलिए भगवान विष्णु के अलावा और कोई नहीं, जो फूल स्वीकार कर सकते हैं। इसलिए, मैं फूल स्वीकार नहीं करती।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में 160 किमी लंबे 51 Ropeway प्रोजेक्ट प्रस्तावित, 9 नवंबर से शुरू होगा काम

पूर्व उपराष्ट्रपति Hamid Ansari के बयान पर CM Yogi Adityanath का पलटवार, सनातन परंपरा के अपमान का लगाया आरोप

K Annamalai ने पेरियार के सुधारों को सराहा, नास्तिकता और ब्राह्मण विरोधी विचारों को नकारा

UDAN Scheme: Purulia में हवाई अड्डा बनाने के लिए Bengal सरकार 28 सितंबर को केंद्र संग करेगी समझौता