Australia श्रृंखला के लिए नजरअंदाज किए गए सरफराज ने फिर जड़ा शतक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 17, 2023

सरफराज खान ने लगातार रनों का अंबार लगाने के बावजूद आस्ट्रेलिया श्रृंखला के लिए भारतीय टीम में नहीं चुने जाने की निराशा को पीछे छोड़ते हुए रणजी ट्रॉफी ग्रुप बी के मैच में मंगलवार को यहां मुंबई की तरफ से दिल्ली के खिलाफ शतक जमाया। मुंबई के इस युवा बल्लेबाज का रणजी ट्रॉफी में इस सत्र में यह तीसरा शतक है जिससे उन्होंने चयनकर्ताओं का ध्यान खींचने की कोशिश की है। मुंबई की टीम पहले दिन का खेल समाप्त होने से ठीक पहले पहली पारी में 293 रन बनाकर आउट हो गई। उसकी पारी की विशेषता सरफराज खान के 125 रन रहे।

दिल्ली की तरफ से प्रांशु विजयरन सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 66 रन देकर चार विकेट लिए। ग्रुप बी के अन्य मैचों में राजकोट में खेले जा रहे मैच में आंध्र ने सौराष्ट्र के खिलाफ पहले दिन पांच विकेट पर 256 रन बनाए। आंध्र की तरफ से रिकी भुई ने 80 रन बनाए जबकि सौराष्ट्र की तरफ से धर्मेंद्र सिंह जडेजा ने 80 रन देकर तीन विकेट हासिल किए। चेन्नई में तमिलनाडु ने नारायणन जगदीशन (125) के शतक की मदद से असम के खिलाफ पहले दिन चार विकेट पर 386 रन बनाए।

बाबा इंद्रजीत ने 77 रन का योगदान दिया। स्टंप उखड़ने के समय प्रदोष रंजन पाल 99 और विजय शंकर 53 रन पर खेल रहे थे। पुणे में महाराष्ट्र ने हैदराबाद के खिलाफ पहले दिन पांच विकेट पर 353 रन बनाए। उसकी तरफ से नौशाद शेख ने 145 और केदार जाधव ने 71 रन का योगदान दिया। अक्षय पालकर 61 रन बनाकर खेल रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Bihar CM Samrat Choudhary को जान से मारने की धमकी, Gujarat से हुई सनसनीखेज गिरफ्तारी

Haemophilia Disease: मामूली चोट भी हो सकती है जानलेवा, जानें इस Bleeding Disorder के लक्षण

Shashi Tharoor का Modi सरकार पर बड़ा हमला, Delimitation को बताया Political Demonetisation

फुटबॉल में Lionel Messi का नया रोल, दिग्गज खिलाड़ी बने Spanish Club Cornella के मालिक