दिल्ली में NGT आदेश की अनदेखी पड़ी भारी, कंक्रीट से सील किए गये पेड़ हुए कमजोर, बारिश में ले ली जान

By Renu Tiwari | Aug 15, 2025

दिल्ली में बृहस्पतिवार को हुई भारी बारिश से न केवल सड़कों पर पानी भर गया और यातायात प्रभावित हुआ, बल्कि इससे शहर की हरियाली पर भी असर पड़ा क्योंकि दिन में 25 से अधिक पेड़ उखड़ गए। ऐसा ही एक हादसा व्यस्त कालकाजी रोड के बीच हुआ जहां एक पेड़ उखड़कर कार पर गिरने से 50-वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई और उसकी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गयी। वह जीवन के लिए संघर्ष कर रही है। पर्यावरणविदों का कहना है कि इसका बड़ा कारण पेड़ों के इर्द-गिर्द कंक्रीट का इस्तेमाल किया जाना है।

एलेडिया ने कहा, ‘‘हम बचपन से ही इसके नुकसान के बारे में सुनते आ रहे हैं, लेकिन इस समस्या के समाधान के लिए ज्यादा कुछ नहीं किया गया है। एनजीटी (राष्ट्रीय हरित अधिकरण) ने आदेश दिया है कि दिल्ली में पेड़ों को नहीं काटा जाना चाहिए, लेकिन सिर्फ इतना ही काफी नहीं है। अगर आप गौर करें तो यहां कई पेड़ों की छालें काली पड़ गई हैं जो इस बात का संकेत है कि उन्हें पर्याप्त पोषक तत्व नहीं मिल रहे हैं।’’ ग्रीनपीस इंडिया के जलवायु एवं ऊर्जा अभियानकर्ता आकिज फारूक ने कहा कि पेड़ों को काटे बिना भी इर्द-गिर्द कंक्रीट भरकर उन्हें धीरे-धीरे नष्ट किया जा रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘आप देखेंगे कि पार्कों या जंगलों में पेड़ शायद ही कभी गिरते हैं, (लेकिन) सड़क किनारे लगे पेड़ (जिनकी जड़ें फुटपाथों के नीचे दबी होती हैं) गिर जाते हैं। कंक्रीट का ऐसा इस्तेमाल जड़ों को कमजोर कर देता है, उनकी वृद्धि को रोकता है और पानी एवं ऑक्सीजन तक उनकी पहुंच अवरुद्ध कर देता है।’’ एनजीटी के 2013 के आदेश में अधिकारियों को पेड़ों के चारों ओर एक मीटर के दायरे से कंक्रीट हटाने का निर्देश दिया गया था, लेकिन एक दशक से अधिक समय बीत जाने के बाद भी इसका क्रियान्वयन ठीक से नहीं हो पाया है। दिल्ली स्थित पर्यावरणविद् वी. खन्ना ने बताया कि पेड़ के आधार के चारों ओर सीमेंट से पक्का कर देने से पानी और हवा अवरुद्ध हो जाती है तथा यह तने को फैलने से रोक देता है।

प्रमुख खबरें

Matoshree में Uddhav Thackeray की बैठक से 5 सांसद नदारद, ShivSena UBT की बढ़ी टेंशन

Saiyara जोड़ी Ahaan-Aneet के Matching Tattoo ने मचाया बवाल, Viral Photos का क्या है इशारा?

FIFA World Cup में Canada का मैच छोड़ा, गर्लफ्रेंड Katy Perry के लिए बुरी तरह ट्रोल हुए Justin Trudeau

CUET UG Result 2026: खत्म होने वाला है लाखों छात्रों का इंतजार, NTA किसी भी वक्त जारी करेगा रिजल्ट