फाइनेंशियल टाइम्स की रैंकिंग में IIM कोलकाता को मिला 44वां स्थान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 09, 2021

कोलकाता। फाइनेंशियल टाइम्स की ‘प्रतिष्ठित ग्लोबल एमबीए रैंकिंग 2021’ में भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) कोलकाता को 44 स्थान मिला है। आईआईएम कोलकाता को यह स्थान उसके एक वर्षीय पूर्णकालिक एमबीए एक्जीक्यूटिव कार्यक्रम के लिए दिया गया।

इसे भी पढ़ें: बढ़त के साथ खुला शेयर बाजार, 200 अंक से अधिक बढ़ा सेंसेक्स

संस्थान ने एक बयान में कहा कि इस सूची में शामिल पांच भारतीय बिजनेस स्कूल में आईआईएम कोलकाता को तीसरा स्थान मिला, जो उसके उच्च गुणवत्ता वाले कार्यक्रमों के साथ ही वेतन, रोजगार के अवसरों और शोध क्षमताओं को दर्शाता है। आईआईएम कोलकाता की निदेशक अंजू सेठ ने कहा, ‘‘इस तरह की वैश्विक मान्यता हमें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विविधतापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने के हमारे दृष्टिकोण पर काम करने की प्रेरणा देती है।

प्रमुख खबरें

Shaheen Bagh में 16 वर्षीय घरेलू सहायिका मुक्त, गर्म इस्त्री से दागने और प्रताड़ना का आरोप

Yemen: राजधानी Sanaa के पास हवाई हमलों में 25 लोगों की मौत, 30 घायल

Ayodhya में रामभक्तों पर गोली चलवाने वाले माफी मांगकर आएं: Yogi Adityanath

Akhilesh Yadav परिवार सहित 12 दिसंबर को करेंगे Ayodhya में राम मंदिर और हनुमानगढ़ी के दर्शन