‘द वीक-हंसा रिसर्च’ के सर्वे में आईआईएमसी बना देश का सर्वश्रेष्ठ मीडिया शिक्षण संस्थान

By प्रेस विज्ञप्ति | Aug 09, 2021

नई दिल्ली। देश की प्रतिष्ठित पत्रिका ‘द वीक’ और ‘हंसा रिसर्च’ के सर्वे में भारतीय जन संचार संस्थान (आईआईएमसी), नई दिल्ली को पत्रकारिता एवं जनसंचार के क्षेत्र में देश का सर्वश्रेष्ठ मीडिया शिक्षण संस्थान घोषित किया गया है। इससे पहले इंडिया टुडे के ‘बेस्ट कॉलेज सर्वे’ और आउटलुक की ‘आउटलुक-आइकेयर रैकिंग 2021’ में भी आईआईएमसी को मीडिया शिक्षा के क्षेत्र में देश का सर्वश्रेष्ठ कॉलेज घोषित किया गया था।

इसे भी पढ़ें: न्यू इंडिया के लिए जरूरी है डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन: प्रो. संजय द्विवेदी

प्रो. द्विवेदी ने कहा कि विद्यार्थियों की सफलता ही किसी संस्थान की सफलता है। हम अपने विद्यार्थियों को हर वह अवसर सुलभ करा रहे हैं, जो उनके सर्वांगीण विकास के लिए जरूरी हैं। हम चाहते हैं कि दुनिया के सफलतम लोगों से हमारे विद्यार्थी संवाद कर पाएं। हमारा उद्देश्य है कि आईआईएमसी कम्युनिकेशन की दुनिया के ग्लोबल लीडर्स पैदा करे। उन्होंने कहा कि आईआईएमसी के सभी श्रेष्ठ प्राध्यापकों, अधिकारियों और कर्मचारियों के अथक प्रयास से ही हम मीडिया शिक्षा के क्षेत्र में पहले स्थान पर हैं।

प्रमुख खबरें

Maharashtra: Devendra Fadnavis के आश्वासन पर आदिवासियों ने Mumbai पदयात्रा रोकी

Karwa Chauth 2026: प्रेम, विश्वास और अखंड सौभाग्य का पर्व है करवा चौथ

Bihar विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर RJD की जीत, 30 साल बाद BJP हारी

Karwa Chauth 2026: अखंड सुहाग के लिए महिलाएं करती हैं करवा चौथ व्रत