Sarkari Naukri: IIT Guwahati में जूनियर तकनीशियन की Vacancy, ITI पास वालों के लिए सुनहरा मौका

By दिव्यांशी भदौरिया | Feb 23, 2026

क्या आप भी बढ़िया नौकरी की तलाश में है, तो यह लेख आपके लिए है। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान  गुवाहाटी (IIT Guwahati) ने जूनियर तकनीशियन के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किए है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 3 पदों को भरा जाएगा। इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी 21 फरवरी 2026 से आईआईटी गुवाहाटी की आधिकारिक भर्ती वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।

चयन प्रक्रिया संस्थान द्वारा निर्धारित नियमों और मानदंडों के आधार पर संपन्न की जाएगी। केवल न्यूनतम पात्रता पूरी करना अगले चरण में चयन या बुलावे की गारंटी नहीं देता। चयनित (शॉर्टलिस्ट) अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा तथा/अथवा कौशल परीक्षण में भाग लेना होगा। परीक्षा से संबंधित विस्तृत सूचना और पाठ्यक्रम बाद में संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित किए जाएंगे।

जो उम्मीदवार परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर चुने गए उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए अपने सभी मूल प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। आखिरी चरण लिखित/कौशल परीक्षा में प्रदर्शन और सफल दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा। 

कौन लोग कर सकता है आवेदन?

- इस आवेदन के लिए उम्मीदवार के पास इलेक्ट्रिशियन ट्रेड में आईटीआई प्रमाणपत्र होना अनिवार्य है।

- यह आईटीआई कोर्स 10वीं कक्षा उत्तीर्ण करने के बाद पूरा किया गया होना चाहिए।

- विद्युत सबस्टेशनों और डीजी सेटों के संचालन में कम से कम 3 वर्ष का अनुभव जरुरी है।

- इस पद के लिए अधिकतम आयु 27 वर्ष तय की गई है। हालांकि, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, दिव्यांगजन तथा पूर्व सैनिक अभ्यर्थियों को भारत सरकार के प्रचलित नियमों के अनुरूप आयु सीमा में निर्धारित छूट प्रदान की जाएगी।

- अनारक्षित पदों के लिए आवेदन करने वाले एससी/एसटी/ओबीसी उम्मीदवारों को आयु में छूट नहीं दी जाएगी। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान गुवाहाटी के नियमित कर्मचारियों के लिए कोई ऊपरी आयु सीमा लागू नहीं है।

प्रमुख खबरें

महंगे Recharge से राहत! BSNL के Yearly Plans बने पहली पसंद, पाएं 365 दिन तक Daily Data.

Air India पर दोहरी मार! महंगा Fuel और Pakistan का बंद एयरस्पेस, रोजाना 100 उड़ानें हुईं कम।

West Bengal में Suvendu Govt का Action, Annapurna Bhandar के लिए होगी Lakshmi Bhandar लाभार्थियों की जांच

NEET Scam 2024: एक एजेंसी, दो Exam, अलग सिस्टम क्यों? NTA की पेन-पेपर वाली जिद पर उठे सवाल