ठाणे में 13 साल की लड़की से दुष्कर्म के आरोप में आईआईटी छात्र गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 13, 2025

महाराष्ट्र के ठाणे शहर में 13 वर्षीय लड़की के साथ दुष्कर्म के आरोप में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) खड़गपुर के एक छात्र को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि कलवा इलाके में रहने वाले आरोपी ने कथित तौर पर दिव्यांग लड़की को नए कपड़े दिलाकर और बहला-फुसलाकर उसका यौन उत्पीड़न किया। अधिकारी ने बताया, ‘‘जांच दल ने आरोपी के मोबाइल फोन से यौन उत्पीड़न का एक वीडियो बरामद किया है, जिसमें अन्य लड़कियों के आपत्तिजनक वीडियो और तस्वीरें भी हैं।’’ उन्होंने बताया कि संदेह है कि आरोपी ने पहले भी और महिलाओं को निशाना बनाया होगा। उन्होंने बताया कि आगे की जांच जारी है।

प्रमुख खबरें

Nagpur में Chlorine Gas का रिसाव होने से कई लोग अस्पताल में भर्ती, NDRF तैनात

Explained India-China Border Dispute | सीमा विवाद सुलझाने की दिशा में बड़ा कदम! NSA डोभाल की बीजिंग यात्रा क्यों है भारत-चीन संबंधों के लिए अहम?

FTA पर नए समझौतों से जुड़ेगा 15 हजार अरब डॉलर का बाजार, बोले Piyush Goyal

Kannur में भीषण Road Accident, खड़े ट्रक से टकराई लॉरी; 2 मैकेनिकों की मौत