Ilker Ayci को मिली एयर इंडिया की कमान, रह चुके हैं टर्किश एयरलाइंस के पूर्व सीईओ

By टीम प्रभासाक्षी | Feb 15, 2022

 इल्कर अइसी (Ilker Ayci) को एयर इंडिया का नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त किया गया है। अइसी टर्किश एयरलाइंस के भी चेयरमैन रह चुके हैं। कंपनी के निदेशक मंडल की बैठक में सोमवार को यह निर्णय किया गया। टाटा संस की ओर से जारी प्रेस रिलीज में कहा गया है, उचित विचार विमर्श के बाद बोर्ड ने अइसी को एयर इंडिया का सीईओ और एमडी नियुक्त किया।


अइसी की नियुक्ति को लेकर टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने कहा इल्कर विमानन इंडस्ट्री के नेता है जिन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान, अपने नेतृत्व में टर्किश एयरलाइंस को नई ऊंचाइयों पर स्थापित किया। हमें टाटा ग्रुप में उनका स्वागत करते हुए खुशी हो रही है, वे एयर इंडिया को नए युग में ले जाने का काम करेंगे। रिलीज के मुताबिक एयर इंडिया बोर्ड ने अइसी की दावेदारी पर विचार विमर्श करने के लिए बैठक की और इस बैठक में अइसी भी आमंत्रित थे।


अइसी 1 अप्रैल से अपनी जिम्मेदारी को संभालेंगे। उनकी जॉइनिंग के लिए अभी सभी रेगुलेटरी से मंजूरी लेना बाकी है। टाटा ग्रुप ने एयर इंडिया की 100 फीसद हिस्सेदारी 18300 करोड रुपए में खरीदी थी। 27 जनवरी को यह डील पूरी हुई और उस दिन टाटा ने एयर इंडिया का मालिकाना हक हासिल कर लिया।


अइसी के बारे में

अइसी का जन्म 1971 में इस्तांबुल में हुआ था। 51 साल की अइसी तुर्की की ब्लैंकेट यूनिवर्सिटी से पॉलिटिकल साइंस और पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट के 1994 बैच के पूर्व छात्र हैं। उन्होंने 1995 में इंग्लैंड की लीड्स यूनिवर्सिटी में एक रिसर्च प्रोजेक्ट किया था। 1997 में उन्होंने इस्तांबुल की मरमारा यूनिवर्सिटी में इंटरनेशनल रिलेशंस मास्टर प्रोग्राम पूरा किया।


अइसी ने कहा टाटा ग्रुप से जुड़ने पर है खुशी

अइसी ने कहा मैं लैंडिंग आईकॉनिक एयरलाइन को लीड करने और टाटा ग्रुप से जुड़ने के लिए काफी खुश हूं। हनी एयर इंडिया की मजबूत विरासत का उपयोग करेंगे और दुनिया में से बेस्ट एयरलाइंस बनाने की कोशिश करेंगे।


टाटा संस के पास इस वक्त  तीन एयरलाइंस है। इसमें एयर एशिया, विस्तारा और एयर इंडिया शामिल है। टाटा ग्रुप एयर इंडिया के वर्तमान कर्मचारियों को भी रखेगा जिनकी संख्या करीब 8500 है। टाटा संस के टेक ओवर के बाद टाटा देश की दूसरी सबसे बड़ी एयरलाइन बन गई है। इसका पूरा शेयर टेलिस प्राइवेट लिमिटेड को ट्रांसफर किया जा चुका है।

प्रमुख खबरें

शिल्पा शेट्टी ने रणवीर सिंह की धुरंधर की जमकर तारीफ, सोशल मीडिया पर लिखा खास नोट!

Odyssey Official Trailer | Christopher Nolan की अगली फिल्म ओडिसी के पीछे की एपिक ग्रीक इतिहास की कहानी

Jan Gan Man: Bangladesh में तो Hindu एक हैं फिर भी Safe क्यों नहीं हैं?

Hindu man lynched: दिल्ली में बांग्लादेश उच्चायोग के बाहर विरोध प्रदर्शन, तोड़े गए बैरिकेड्स, देखें Video