गुजरात में अवैध फैक्टरी का भंडाफोड़: 22 करोड़ रुपये मूल्य का मादक पदार्थ जब्त, चार गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 06, 2025

राजस्व खुफिया निदेशालय ने गुजरात के वलसाड जिले में गुप्त रूप से अल्प्राजोलम बनाने वाली एक फैक्टरी का भंडाफोड़ कर 22 करोड़ रुपये मूल्य का मादक पदार्थ जब्त किया और इस संबंध में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अल्प्राजोलम भारत में केवल चिकित्सक का पर्चा दिखाकर ही मिलने वाला एक मनोविकार रोधी पदार्थ है, जिसे स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम, 1985 के तहत सख्ती से विनियमित किया जाता है।

डीआरआई ने कहा कि ‘ऑपरेशन व्हाइट कौल्ड्रॉन’ नामक इस अभियान के तहत 22 करोड़ रुपये मूल्य की अल्प्राजोलम जब्त की गई और चार लोगों को गिरफ्तार किया गया जिनमें मुख्य साजिशकर्ता, वित्तपोषक और निर्माता तथा मादक पदार्थ का प्राप्तकर्ता शामिल हैं।

प्रमुख खबरें

FSSAI लैब ने Dairy Whitener को बताया असुरक्षित, Nestle India ने दी सफाई

वित्तीय धोखाधड़ी में वांछित Kushal Samir Mehta मुंबई से गिरफ्तार, पटियाला हाउस कोर्ट ने पुलिस रिमांड पर भेजा

उत्तराखंड Cabinet ने 153 साल पुराने British-era सिंचाई कानून को खत्म करने का लिया फैसला

AIFF Elections: भारतीय फुटबॉल महासंघ के चुनाव 20 दिसंबर को होंगे