Jharkhand में 65 लाख रुपये की अवैध विदेशी शराब और मादक पदार्थ जब्त, दो गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 15, 2025

झारखंड पुलिस ने रविवार को राज्य के दो अलग-अलग स्थानों से लगभग 65 लाख रुपये मूल्य की अवैध विदेशी शराब और प्रतिबंधित सामग्री जब्त की। इस कार्रवाई के दौरान हजारीबाग से दो मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार भी किया गया। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

एसडीपीओ अमित आनंद ने बताया कि कार, तीन मोबाइल फोन और 5,500 रुपये नकद भी जब्त किए गए। आरोपियों पर स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

वहीं, लातेहार जिले में एक कंटेनर ट्रक पलटने के बाद चंदवा थाना क्षेत्र में लगभग 50 लाख रुपये मूल्य की 1,000 से अधिक कार्टन अवैध विदेशी शराब बरामद हुई। चंदवा थाना प्रभारी रणधीर कुमार ने बताया कि अवैध शराब को सीमेंट की बोरियों के नीचे छिपाकर रखा गया था।

पुलिस के अनुसार, देवनाद पुल के पास जांच दल को देखकर चालक ने वहां से भाग निकलने का प्रयास किया। इसी कोशिश में उसने वाहन पर नियंत्रण खो दिया, जिसके परिणामस्वरूप ट्रक पलट गया।

अधिकारी ने बताया कि ट्रक चालक और उसका सहायक मौके से फरार हो गए। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी जारी है।

प्रमुख खबरें

Water Bodies Census: महाराष्ट्र में जल निकायों की संख्या पांच गुना बढ़ी, यूपी में भी 16 फीसदी इजाफा

UP MLC Election: सपा ने आगरा और गोरखपुर शिक्षक सीट पर बदले प्रत्याशी

Pitru Paksha: मातृ नवमी पर घर की बहुएं इस विधि से करें महिला पूर्वजों का श्राद्ध और तर्पण

Nagoya में Deepak Punia ने 97 किग्रा कुश्ती में जीता कांस्य पदक