Jharkhand के लातेहार में 50 लाख रुपये की अवैध विदेशी शराब जब्त

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 15, 2025

झारखंड के लातेहार जिले में रविवार को एक कंटेनर ट्रक पलटने के बाद पुलिस ने लगभग 50 लाख रुपये मूल्य की अवैध विदेशी शराब का जखीरा जब्त किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

चंदवा थाना प्रभारी रणधीर कुमार ने बताया कि ट्रक से 1,000 से अधिक कार्टन अवैध विदेशी शराब बरामद की गई, जिसे सीमेंट की बोरियों के नीचे छिपाकर रखा गया था। उन्होंने कहा कि जब्त की गई शराब का अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 50 लाख रुपये है।

पुलिस के अनुसार, देवनाद पुल के समीप जांच दल को देखते ही चालक ने वहां से भाग निकलने का प्रयास किया। इसी कोशिश में उसने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, जिसके परिणामस्वरूप ट्रक पलट गया।

अधिकारी ने बताया कि ट्रक का चालक और उसका सहायक दोनों ही मौके से फरार होने में सफल रहे। पुलिस ने बताया कि ट्रक को जब्त कर लिया गया है और फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है। मामले में आगे की जांच जारी है।

प्रमुख खबरें

CM Yogi Adityanath का SP पर तीखा हमला, उनकी सरकार में नकल माफिया को मिलता था बढ़ावा

Akshay Kumar नागिन 7 में नाग गुरु के तौर पर शामिल हुए, फैंस ने नए प्रोमो पर दी अपनी प्रतिक्रिया | Video

AAP में हमले झेल रहे Raghav Chadha का पलटवार- घायल हूं, इसलिए घातक हूं

Anjali Damania का सनसनीखेज दावा, Ashok Kharat और DCM Eknath Shinde के बीच फोन पर 17 बार बात होने का लगाया आरोप