ट्रंप का बयान, अमेरिका में अवैध आव्रजकों का भी होगा कोरोना वायरस टेस्ट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 23, 2020

वाशिंगटन।अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि भारत समेत अन्य देशों के अवैध और बिना दस्तावेज वाले आव्रजकों को कोरोना वायरस की जांच से वंचित नहीं किया जाएगा। अमेरिका में मौजूदा समय में 1.1 करोड़ ऐसे आव्रजक हैं जिनके पास दस्तावेज नहीं हैं।

इनमें से हजारों ऐसे लोग हैं जो भारत और दक्षिण एशिया से हैं। जॉन हॉपकिन्स कोरोना वायरस ट्रेकर के अनुसार चीन के वुहान शहर से उभरा यह वायरस अब तक दुनिया भर में 14, 641 लोगों की जान ले चुका है और दुनिया के 173 देशों और क्षेत्रों के 3,36,000 लोग इससे संक्रमित हैं।

इसे भी पढ़ें: नाराज ट्रंप ने कहा- चीन ने कोरोना वायरस की जानकारी साझा करने में की देरी

 ट्रंप ने व्हाइट हाउस के संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘ हम अवैध लोगों की जांच करेंगे क्योंकि यह बेहद जरूरी है और हम उस व्यक्ति को वहां नहीं भेजेंगे, जहां हम उन्हें भेजने वाले थे, चाहे कोई देश हो या कोई स्थान।’’ उपराष्ट्रपति माइक पेंस ने कहा कि गृह सुरक्षा मंत्रालय इस मामले पर निगरानी रख रहा है। ट्रंप ने कहा कि बिना दस्तावेज वाले श्रमिकों की भी जांच होगी।

इसे भी देखें-अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कराया कोरोना वायरस टेस्ट 

प्रमुख खबरें

E-sports World Cup: Paris में Arjun Erigaisi का दबदबा, Nihal Sarin को 2-0 से हराकर लोअर ब्रैकेट में धकेला

Chennai में बनेगा देश का सबसे बड़ा AI Center, L&T को मिला 15,000 करोड़ का Mega Order

Electronics और Clean Energy को बूस्ट: Rare Earth Magnets के स्थानीय उत्पादन के लिए Indian Government का बड़ा फैसला

IPL Update: Ashwin ने CSK के Coach के लिए लिया Eoin Morgan का नाम, MS Dhoni तय करेंगे भविष्य की रणनीति