IMD ने उत्तर भारत के मैदानी क्षेत्रों के लिए शीतलहर के पूर्वानुमान के साथ 'ऑरेंज अलर्ट' किया जारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 12, 2021

नयी दिल्ली। तापमान में हो रही गिरावट के बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने उत्तरी मैदानी क्षेत्रों के वास्ते अगले चार दिनों के लिए शीतलहर के पूर्वानुमान के साथ ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। तमिलनाडु और पुडुचेरी के लिए भारी वर्षा के पूर्वानुमान के साथ ऐसा ही अलर्ट जारी किया गया है। विभाग ने कहा कि उत्तरी भारत के मैदानी क्षेत्रों में इस दौरान न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रहने की संभावना है। उसने कहा, ‘‘ शुष्क उत्तरी/ उत्तर-पश्चिमी हवाओं के चलते उत्तर-पश्चिम भारत के ज्यादातर हिस्सों में अगले चार-पांच दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे रहने की संभावना है जिससे पंजाब, हरियाणा के कुछ हिस्सों, चंडीगढ़, और दिल्ली, उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड में अगले तीन दिनों तक शीतलहर चलने की आशंका है।’’ 

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश के इन शहरों में बारिश के साथ हो सकती है ओलावृष्टि, ठंड से मिली है हल्की राहत 

मौसम की तीव्रता के आधार पर विभाग के चार रंगों के कोड हैं। ऑरेंज अलर्ट मौसम की बहुत ही प्रतिकूल संभावना के लिए तैयार रहने का संकेत होता है। लाल अलर्ट संभावित अत्यधिक प्रतिकूल मौसम से जान-माल के नुकसान की संभावना की चेतावनी होता है। हरा अलर्ट सामान्य मौसम दशा का प्रतीक है और पीला अलर्ट बिगड़ते मौसम पर नजर रखने का संकेत है। कोमोरिन क्षेत्र में चक्रवात के प्रभाव से तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, माहे और लक्षद्वीप में अगले 2-3 दिन वर्षा होने की संभावना है।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर